MP Election 2023: कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा से हराना कितना मुश्किल? मोदी लहर भी हो चुकी है फेल
Published by : Amitabh kumar Updated At : 16 Oct 2023 9:39 AM
MP Election 2023: कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा से हराना कितना मुश्किल? मोदी लहर भी हो चुकी है फेल
MP Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमवार 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं. जानें कमलनाथ के छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का हाल
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बच एक महीने का वक्त बचा है. इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय है. इस क्रम में कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की 144 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए है. इस लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे जहां वे काफी मजबूत हैं. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद रह चुके हैं जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका इलाके में कितना दबदबा है. पिछले 43 सालों से वे छिंदवाड़ा की राजनीति कर रहे हैं. 2018 में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद छिंदवाड़ा से 2019 में विधानसभा का चुनाव लड़ा, हालांकि छिंदवाड़ा में कमलनाथ अधिकतर लोकसभा चुनाव में ही फोकस करते नजर आते थे. हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद पाने के बाद 2018 से उन्होंने विधानसभा में फोकस किया जिसके अच्छे परिणाम नजर आए. 2018 के चुनावों में सातों विधानसभा से कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया. 2018 में भी छिंदवाड़ा में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर वोट डाले गए थे और 2023 में भी एक बार फिर कमलनाथ को कांग्रेस मुख्यमंत्री का फेस बताकर आगे बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










