Haryana Bus Fire: हरियाणा में बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत, 15 घायल, देखें- VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Haryana Bus Fire

Haryana Bus Fire | PTI

Haryana News: हरियाणा के नूंह में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. नूंह में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं. बस में करीब 60 लोग सवार थे.

विज्ञापन

Haryana Bus Fire: हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक चलती बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं हादसे में 15 लोग घायल हो गए. यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई. पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे. ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे. इसी दौरान बस में आग लग गई. पुलिस का कहना है कि बस में सवार सभी लोग आपस में सगे-संबंधी थे. सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घटना को लेकर कहा कि दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने कहा है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं पुलिस ने कहा है कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola