Video: देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

Published by : Abhishek anand Updated At : 17 Jun 2024 12:34 PM

विज्ञापन

Video: देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से देश के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने को कहा. मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है.

विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के अवसर पर सोमवार को सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोग जुटे. इस मौके पर जामा मस्जिद में बच्चे एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए. मुंबई के माहिम की मखदूम अली माहिमी मस्जिद में भी नमाज अदा की जा रही है. नोएडा उत्तर प्रदेश के जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से देश के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने को कहा. मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है. राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार हमें मानवता की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है. मुर्मू ने कहा, इस अवसर पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें. राष्ट्रपति भवन के एक संदेश में कहा गया है कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola