सुल्तानगंज में गंगा घाट के समीप मगरमच्छ ने युवक को नदी में खिंचा और चबा लिया पैर

सुलतानगंज में मगरमच्छ के हमले से घायल हुआ युवक किसी प्रकार मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकला. लेकिन, तब तक मगरमच्छ ने युवक के दायां पैर का मांश नोच लिया और उसके नुकीले दांत से उसके पैर की हड्डी भी टूट गई.
भागलपुर के सुलतानगंज में बीते कुछ दिनों से मगरमच्छ का आतंक बढ़ा हुआ है. यहां मगरमच्छ ने इस बार एक युवक को अपना निशाना बनाया है. शनिवार को सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी जहाज घाट के समीप मगरमच्छ ने स्नान करने गए युवक को पानी के अंदर खींच लिया और उसके एक पैर को चबा गया. मगरमच्छ के हमले से घायल हुआ युवक किसी प्रकार मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकला. लेकिन, तब तक मगरमच्छ ने युवक के दायां पैर का मांश नोच लिया और उसके नुकीले दांत से उसके पैर की हड्डी भी टूट गई. 43 वर्षीय जख्मी युवक सुरेश मंडल पेशे से किसान हैं. इस हमले के बाद सुरेश के परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया है. जहां उनको बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर किया गया है. वहीं इससे पहले बीते एक सप्ताह से मगरमच्छ यहां पर अपना आतंक मचाये हुए हैं. सबसे पहले अजगैवीनाथ मंदिर के पास पिछले दिनों एक मगरमच्छ देखा गया था. श्रावणी मेला के दौरान उसके दिखते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था. मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग असफल रहा था. फिर बुधवार को मगरमच्छ अपना शिकार खोजने नदी से बाहर निकल गया था. मगरमच्छ को बाहर देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. किसी तरह मगरमच्छ को वापस पानी में भगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए