ePaper

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ईडी के समन पर निर्णय लेंगे सीएम हेमंत सोरेन

Updated at : 10 Sep 2023 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ईडी के समन पर निर्णय लेंगे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर होने के मुद्दे पर फैसला करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नौ सितंबर को इससे संबंधित लिखित सूचना ईडी कार्यालय को भेजी गयी.

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में हाजिर होने के मुद्दे पर फैसला करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नौ सितंबर को इससे संबंधित लिखित सूचना ईडी कार्यालय को भेजी गयी. मुख्यमंत्री के इस पत्र के बाद ईडी ने आगे की कार्रवाई पर तत्काल कोई फैसला नहीं किया है. ईडी ने जमीन खरीद-बिक्री मामले में मुख्यमंत्री को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए नौ सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था. हालांकि, मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं गये. वह जी-20 समिट में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के लिए अपने दिल्ली रवाना हो गये. उनके साथ पिता सांसद शिबू सोरेन भी दिल्ली गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से लिखित सूचना ईडी कार्यालय को भेजी गयी. जमीन खरीद बिक्री मामले में इडी ने तीसरा समन भेज नौ सितंबर को हाजिर होने को कहा था. सीएम ने ईडी को पत्र लिख कर कहा है कि ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. वह सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका पर कोर्ट के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए हाजिर होने के मुद्दे पर विचार करेंगे. मुख्यमंत्री ने जमीन खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ के लिए जारी पहले समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उसे वापस लेने का अनुरोध ईडी से किया था. साथ ही समन वापस नहीं लेने की स्थिति में कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही थी, लेकिन ईडी ने समन वापस लेने से इनकार करते हुए दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री ने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर ईडी की कार्रवाई को चुनौती दी. साथ ही न्यायालय से समन को स्थगित करने या पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola