ePaper

नक्सलवाद को संरक्षण के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने बीजेपी को दिया करारा जवाब, देखें VIDEO

Updated at : 27 Sep 2023 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलवाद को संरक्षण के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने बीजेपी को दिया करारा जवाब, देखें VIDEO

बीजेपी की जब छत्तीसगढ़ में सरकार थी, तो यहां नक्सलवाद चरम पर था. उनके कार्यकाल में आदिवासियों को नक्सली बताकर उनका फर्जी एनकाउंटर किया जाता था. आदिवासियों को जनसुरक्षा अधिनियम के काले कानून के तहत जेलों में ठूंस दिया जाता था. आज ये फर्जी एनकाउंटर और फर्जी गिरफ्तारियां नहीं हो रहीं हैं.

विज्ञापन

नक्सलवाद को बढ़ावा देने के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने बुधवार 27 सितंबर को मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नक्सलियों को संरक्षण देती है. इस पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि संबित पात्रा जो बात कह रहे हैं, क्या उससे केंद्र सरकार सहमत है. क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बात से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जब छत्तीसगढ़ में सरकार थी, तो यहां नक्सलवाद चरम पर था. उनके कार्यकाल में आदिवासियों को नक्सली बताकर उनका फर्जी एनकाउंटर किया जाता था. आदिवासियों को जनसुरक्षा अधिनियम के काले कानून के तहत जेलों में ठूंस दिया जाता था. आज ये फर्जी एनकाउंटर और फर्जी गिरफ्तारियां नहीं हो रहीं हैं, इसलिए बीजेपी को तकलीफ हो रही है. भूपेश बघेल ने सनातन पर हो रही बयानबाजी पर भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया. कहा कि आज जो लोग सनातन की बात कर रहे हैं, क्या वो उसके अनुरूप आचरण करते हैं. सनातन में गुरु शिष्य की परंपरा रही है. गुरु ही शिष्य को सिखाते हैं. अगर अर्जुन ने श्रीकृष्ण से सवाल नहीं पूछे होते, तो गीता जैसा महान ग्रंथ हमें नहीं मिलता. लेकिन, आज जो हमारे विश्व गुरु हैं, वो सवालों से कतराते हैं. प्रश्नों से घबराते हैं. बीजेपी के लोगों से कोई सवाल पूछ दे, तो पलायन कर जाते हैं. इसके बाद आरोप लगाते हैं कि ये धर्म विरोधी है, राष्ट्र विरोधी है. इस तरह से वे सर्टिफिकेट भी बांटते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola