सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी सीबीआई जांच, केंद्र सरकार ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए. यह कहना है सुप्रीम कोर्ट का. दरअसल, केंद्र सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश स्वीकार कर ली है. इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को दी. न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने कहा कि अभिनेता की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए. केंद्र की ओर से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच संबंधी सिफारिश स्वीकार कर ली गयी है. जबकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










