ePaper

Budget 2023: वित्तीय अनुशासन बनाकर चलें, तो आसान होगी तरक्की

Updated at : 01 Feb 2023 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2023: वित्तीय अनुशासन बनाकर चलें, तो आसान होगी तरक्की

Budget 2023: प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट को विकास को गति देने वाला बताया है.

विज्ञापन

Budget 2023: प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट के बारे में कहा कि लगभग सभी वर्गों को राहत मिली है, विकास को बढ़ावा देने की कोशिश साफ देखी जा सकती है. मध्यम वर्गों को पिछले कई सालों से टैक्स में रियायतों की आस थी, वह इस बजट से पूरी हुई है. इनकम टैक्स की दो व्यवस्था देश में चल रही है. नयी व्यवस्था में टैक्स स्लैब को छोटा किया गया है. सरकार चाह रही है कि लोग नयी टैक्स व्यवस्था को अपनायें. आशुतोष चतुर्वेदी ने इस बजट को विकास को गति देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को विकास को गति पकड़ाने के लिए अच्छी खासी रकम जुटानी होगी जो मोदी सरकार बॉन्ड और बचत योजनाओं के जरिए पूरा कर लेगी, लेकिन आगे चलकर इसे चुकाना होगा, जो एक बड़ी चुनौती है. इसके लिए वित्तीय अनुशासन रखने की जरूरत होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola