VIDEO: भागलपुर में प्रसिद्ध डॉक्टर के घर में भीषण डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लूटा, सड़क पर मचा हंगामा
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर के घोघा में एक डॉक्टर के घर में करीब आधा दर्जन बदमाश घुस गए. घर में सोए लोगों को बंधक बना लिया गया और डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने कैश व लाखों की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए. जानिए घटना…
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर जिला के घोघा में प्रसिद्ध चिकित्सक के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. मंगलवार की देर रात को करीब आधा दर्जन बदमाश डॉ. संजय सिंह व डॉ अमरनाथ सिंह के पैतृक घर में घुस गए. घर में सो रहे डॉक्टर अंकित कुमार प्रसून व उनकी मां और पत्नी को बदमाशों ने बंधक बना लिया. हथियार का भय दिखाकर उनके पास से 5 लाख रुपए से अधिक कैश और गहने लूट लिए. वहीं इस डकैती के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया. वरीय पुलिस पदाधिकारी व सांसद मौके पर पहुंचे. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन