ePaper

Chhapra Firing: जानें किस दिन बहाल होगी सारण में इंटरनेट सेवा

Updated at : 23 May 2024 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra Firing: जानें किस दिन बहाल होगी सारण में इंटरनेट सेवा
Chhapra Firing Know on which day internet service to be restored in Saran

Chhapra Firing: मतदान के अगले दिन यहां हुई गोलीबारी में राजद समर्थक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे. जानकारी के अनुसार छपरा में चुनाव बाद हुई हिंसा के कारण सारण जिले में इंटरनेट सेवा पर लगाई गई रोक 25 मई शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई. गृह विभाग ने पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था.

विज्ञापन

Chhapra Firing: बिहार के सारण जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को और दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया था. जिले में अब 25 मई की शाम तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. वहीं, पुलिस ने जिले में हिंसा और उपद्रव करने के आरोप में राजद एवं भाजपा के लगभग 150 समर्थकों पर केस दर्ज किया है. गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता रमाकांत सिंह और उनके भतीजे राम प्रताप सिंह को जेल भेज दिया गया है.

मतदान के अगले दिन यहां हुई गोलीबारी में राजद समर्थक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे. जानकारी के अनुसार छपरा में चुनाव बाद हुई हिंसा के कारण सारण जिले में इंटरनेट सेवा पर लगाई गई रोक 25 मई शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई. गृह विभाग ने पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को देखते हुए अब इस रोक की अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola