Kashi Vishwanath Corridor: भव्य और दिव्य काशी की तर्ज पर दीपोत्सव, कॉरिडोर के लोकार्पण पर दिखेगा अलौकिक नजारा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2021 2:39 PM

विज्ञापन

देश की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली काशी एक बार फिर दीपावली की तरह दीयों से जगमगाएगी. दरअसल, विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के उपलक्ष्य में काशी नगरी को लाइट और दीयों से सजाया जाएगा. काशी के प्रत्येक घर में दीपावली की ही भांति प्रकाशपर्व मनेगा.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकापर्ण होने जा रहा है. इस उपलक्ष्य में काशी एक बार फिर दीपावली की तरह ही दीपों से जगमगाएगी. एक माह तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव के लिए पूरी काशी नगरी को लाइट और दीयों से सजाया जाएगा. काशी के प्रत्येक घर में दीपावली की ही भांति प्रकाशपर्व मनेगा.

‘भव्य काशी-दिव्य काशी’ की तर्ज पर दीपोत्सव

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर दीपक जलाकर लोग अपने घरों में भगवान शिव का आह्वान करेंगे. इसके साथ ही काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ रोशनी से समस्त मंदिर, शहर की गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान जगमगाते नजर आएंगे. शासन प्रशासन के योजनाकारों ने पूरे यूपी में ‘भव्य काशी-दिव्य काशी’ की तर्ज पर दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाने की तैयारी है.

काशी में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

दरअसल, पीएम मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण 13 दिसंबर करेंगे. पूरी काशी 1 माह तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपनी भूमिका निभाएगी. धाम के लोकार्पण के दिन सभी लोगों से प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि, घरों में दीये जलाएं. इसके साथ ही प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वो पूरे राज्य के गांव, नगर, शहर में दीपक जलाने का प्रयास करेगा. बाबा के दरबार और अविरल निर्मल गंगा के मध्य राष्ट्रीयता की प्रतीक भारत माता की मूर्ति भी दिखेगी.

Also Read: Kashi Vishwanath Corridor: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम जल्द होगा पूरा, अभी से दिखने लगी दिव्य और भव्य वाराणसी
रानी अहिल्याबाई की मूर्ति भी होगी स्थापित

इसके अलावा भारतीय संस्कृति के दूत कार्तिकेय, आदि शंकराचार्य की मूर्ति भी काशी विश्वनाथ धाम के भव्य प्रांगण में स्थापित की जाएगी. यही नहीं 1669 में बाबा के दरबार का पुनरोद्धार करने वाली रानी अहिल्याबाई की मूर्ति भी यहां स्थापित होगी. काशी विश्वनाथ धाम 54000 वर्गमीटर मे फैला हुआ है. धाम का निर्माण कार्य दो चरणों में बांटा गया है.

Also Read: Kashi Vishwanath Corridor: एक से 10 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठेगी काशी, जानें क्या है तैयारी
बीजेपी के सभी सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

पहले चरण में मंदिर चौक, वाराणसी सिटी गैलरी, म्यूजियम, बहुउद्देशीय सभागार, हॉल, भक्त के लिए सुविधा केंद्र, सार्वजनिक सुविधा, मोक्ष गृह, गोदौलिया गेट, भोगशाला, पुजारियों और सेवादारों के लिए आश्रय, आध्यात्मिक पुस्तक पैलेस और अन्य का निर्माण शामिल है. लोकार्पण के बाद चलो काशी माह भी शुरू हो जाएगा, जिसके तहत धाम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के अवसर पर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री अगले दिन मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola