यूपी के सहारनपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 30 लड़कियां और 10 लड़के गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 30 लड़कियां और 10 लड़के गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर में चल रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस की तीन स्पेशल टीम ने छापेमारी की. 24 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए 30 लड़कियां और 10 युवक पकड़ गए. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की.

विज्ञापन

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में इन दिनों अलग-अलग जिलों में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. इसी कड़ी में सहारनपुर में पुलिस द्वारा 24 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई. जहां करीब 30 लड़कियां और 10 युवक गिरफ्तार किए गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी स्पा सेंटरों में मसाज के बहाने से सेक्स रैकेट चल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं

व्हाट्सएप पर तय किया जाता था रेट

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई. जहां पता चला कि ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटोज भेजे जाते थे. ग्राहकों को जो लड़कियां पसंद आती थी उन्हें स्पा में बुलाया जाता था. इसके बाद यहां रेट तय किया जाता था. और लड़कियों को ग्राहक के साथ केबिन में भेजा जाता था.

दो चौकी इंचार्ज सस्पेंड

सहारनपुर में स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की. यह छापेमारी एसपी सिटी के नेतृत्व में की गई. एसपी सिटी ने तीन स्पेशल टीम बनाई गई थी. काफी समय से स्पा के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद यहां छापेमारी की गई. फिलहाल दो चौकी इंचार्ज सस्पेंड किए गए हैं.

सहारनपुर में तीन जगहों पर पड़ी रेड

सहारनपुर में बुधवार को तीन जगहों पर 24 स्पा सेंटर पर रेड पड़ी. जिसमें 30 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए. हालांकि स्पा मालिक फरार हो गए. लेकिन स्पा के मैनेजर पकड़े गए हैं. पूछताछ के बाद लड़कियों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है. लेकिन लड़के हिरासत में हैं. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

Also Read: यूपी निकाय चुनाव: सहारनपुर में फर्जी मतदान की साजिश, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर खुलेगा राज
गाजियाबाद पैसिफिक मॉल में स्पा सेंटर में रेड

बता दें हाल ही में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक चंद्र यादव की स्पेशल टीम ने पैसेफिक मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 60 युवती और 39 युवकों को हिरासत में लिया गया था. पुलिस को स्पा में चल रहे देह व्यापार की सूचना मिली थी. जिसके बाद यहां छापेमारी की गई.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola