Bhadohi Fire: भदोही में जलते दुर्गा पंडाल और चारों तरफ मची चीख पुकार का VIDEO वायरल, देखिए खौफनाक मंजर

Edited by Sohit Kumar
Updated:
विज्ञापन

भदोही में घटना के वक्त मंच पर नाटक चल रहा था. उसी वक्त अचानक मंच के पास वाले हिस्से में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका. देखते ही देखते पंडाल में लगी आग चारों तरफ फैल गई. इस हादसे में अब तक तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 64 लोग झुलस गए. आग लगने से बड़ी संख्या में पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और कुछ ही मिनट में पंडाल जलकर खाक हो गया. गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी और प्रयागराज में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. औराई थानाक्षेत्र में हुए इस भयानक हादसे में अबतक तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

दुर्गा पूजा पंडाल में 150 से ज्यादा लोग थे मौजूद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा बीती रात करीब 9 बजे का है, जब दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ पहुंची, जोकि भीषण आग की चपेट में आ गई. घटना के दौरान पंडाल में करीब 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, घटना के वक्त मंच पर नाटक चल रहा था. उसी वक्त अचानक मंच के पास वाले हिस्से में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का ठीक से मौका भी नहीं मिल सका. देखते ही देखते पंडाल में लगी आग चारों तरफ फैल गई.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola