ePaper
Live Updates

UP Panchayat Chunav 2021 Result : निधन होने के बाद विजयी घोषित किये गये दो प्रत्याशी

Updated at : 02 May 2021 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021 Result : निधन होने के बाद विजयी घोषित किये गये दो प्रत्याशी

UP Panchayat Chunav (Election) 2021 Result LIVE Updates : कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Virus Pandemic, Second Wave) के बीच यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) के नजीजे आने लगे हैं. शाम तक तस्वीर और साफ हो जाएगी. पूरे नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि, शह और मात के इस खेल में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा सत्ता से साफ. पंचायत चुनाव में करीब 13 लाख उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं. यूपी पंचायत चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए आप बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

वाराणसी : निधन होने के बाद विजयी घोषित किये गये दो प्रत्याशी

वाराणसी में दो प्रत्याशियों को उनके निधन के बाद विजयी घोषित किया गया. इनमें चिरईगांव प्रखंड की ग्राम पंचायत शिवदशा से प्रत्याशी धर्मदेव यादव और सिरिस्ती से प्रत्याशी निर्मला मौर्य शामिल हैं. बताया जाता है कि मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों का निधन हो गया था. दोनों प्रत्याशियों के परिजनों को प्रमाण पत्र सौंपा गया है. अब इन ग्राम पंचायतों में दोबारा मतदान कराया जायेगा.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के ससुर लालता प्रसाद वर्मा को मिली जीत

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के ससुर लालता प्रसाद वर्मा ने लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज के मकसूदपुर से चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1177 मतों से हराकर जीत दर्ज की. लालता प्रसाद वर्माको कुल 1421 मत मिले. जबकि, उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 244 मत मिले.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष को झटका, ओमप्रकाश राजभर के भाई की पत्नी को करना पड़ा 238 मतों से हार का सामना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाई की पत्नी को ग्राम प्रधान के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ग्राम प्रधान सीट पर चुनाव लड़ रही ओमप्रकाश राजभर के भाई लखंदर राजभर की पत्नी रीता राजभर 238 मतों से हार गयी हैं. रीता राजभर को 325 मत मिले. जबकि, कैलाश राजभर की पत्नी सुषमा राजभर 563 मतों के साथ जीत हासिल की हैं.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

बुलंदशहर जिला पंचायत के 52 में से 21 वार्डों में भाजपा ने बनायी बढ़त 

बुलंदशहर जिले की जिला पंचायत के कुल 52 वार्डों में 21 वार्डों में भाजपा, 9 वार्डों में बसपा, 6 वार्डों में आरएलडी और 5 वार्डों में सपा आगे चल रहे हैं. वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

जौनपुर के खरगीपुर गोधना गांव में दो वोट से जीत दर्ज कर अनीता चौथी बार बनेंगी प्रधान

जौनपुर के शाहगंज प्रखंड के खरगीपुर गोधना गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी अनीता देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र दो मतों से शिकस्त दी है. अनीता देवी को 262 मत मिले. जबकि, उनकी प्रतिद्वंदी उर्मिला को 260 मत मिले. इसके साथ ही अनीता देवी लगातार चौथी बार प्रधान पद के चुनाव में जीत हासिल की हैं.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

विजय की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकीं महिला प्रत्याशी, जीत की सूचना मिलते ही हुई मौत

वाराणसी में पिंडरा प्रखंड के नंदापुर में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ रही सुनरा देवी जीत की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकीं. जीत की सूचना मिलते ही उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि उनकी तबीयत खराब थी. वह आईसीयू में भर्ती थी. उन्हें जीत की सूचना दी गयी, लेकिन वह खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकी. मालूम हो कि सुनरा देवी कांटे की टक्कर में अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को मात्र तीन मतों से हराकर जीत हासिल की. सुनरा देवी को कुल 294 मत मिले. जबकि, उनकी प्रतिद्वंदी प्रेमशीला को 291 मत मिले. मृत सुनरा देवी का प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

कानपुर में किन्नर ने जीता प्रधान का पद

कानपुर में नरवल प्रखंड के सेन पश्चिम पारा ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर किन्नर काजल किरण ने जीत दर्ज की है. मालूम हो कि इससे पहले किन्नर काजल किरण नौबस्ता के पशुपति नगर वार्ड-48 से पार्षद रह चुकी हैं.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

दो प्रत्याशियों को मिले समान मत, टॉस से हुआ विजेता का फैसला

प्रयागराज के सोरांव के करौदी गांव में दो प्रत्याशियों को समान मत मिलने के बाद टॉस से हार-जीत का फैसला किया गया. जानकारी के मुताबिक, करौदी गांव में हुए प्रचायत चुनाव में राजबहादुर और भुंवरलाल को 170-170 मत मिले. इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश चंद्र यादव ने टॉस के जरिये विजेता का फैसला किया. भुंवरलाल टॉस जीत कर करौदी के ग्राम प्रधान बन गये.

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

वाराणसी में मात्र 21 वर्ष की उम्र में ग्राम प्रधान बनीं मेनिका पाठक

वाराणसी के पिंडरा प्रखंड के ओदार ग्राम में ग्राम प्रधान के लिए मात्र 21 साल की उम्र में मेनिका पाठक निर्वाचित हुई हैं. उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अनिता को 124 मतों से हराया. मेनिका को 637 और अनिता को 513 मत मिले. आरओ देवब्रत यादव व बीडीओ वीके जायसवाल ने प्रमाणपत्र दिया।

10:27 PM. 2 May 2110:27 PM. 2 May

राज्यमंत्री अनिल शर्मा के भाई की पत्नी निर्वाचित

बुलंदशहर के शिकारपुर प्रखंड के गांव सुरजावली से चुनाव लड़ रहीं सूबे के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा के छोटे भाई की पत्नी ममता शर्मा ग्राम प्रधान के लिए निर्वाचित हो गयी हैं. मालूम हो कि अनिल शर्मा शिकारपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा विधायक हैं. सुरजावली में अनिल शर्मा, उनकी पत्नी मूर्ति शर्मा भी ग्राम प्रधान रहे हैं.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

बागपत जिला पंचायत की 20 सीटों में आरएलडी 15, बीजेपी 3 और सपा 2 सीटों पर आगे 

बागपत जिला पंचायत की कुल 20 सीटों में 15 सीटों पर आरएलडी आगे चल रही है. वहीं, तीन सीटों पर बीजेपी और दो सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

आगरा के वार्ड-5 की बसपा प्रत्याशी का मतगणना शुरू होने के पहले ही हुआ निधन 

आगरा से बुरी खबर आ रही है. पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होने के पहले ही आगरा के वार्ड-5 की बसपा प्रत्याशी यास्मीन का निधन हो गया. बताया जाता है कि वह चुनाव के बाद से ही पेट में संक्रमण से पीड़ित थीं.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव 10वें राउंड के बाद 3780 मतों से चल रहे आगे

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव 10वें राउंड की मतगणना के बाद 3780 मतों से आगे चल रहे हैं. वह जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र 345 मत मिले हैं, जबकि अभिषेक यादव को 4125 मत मिले हैं.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का खौफ खत्म, मधु ने 54 मतों से दर्ज की जीत

कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का डर उसके ही गांव बिकरू में अब खत्म हो चुका है. ग्राम प्रधानी के चुनाव में मधु ने 54 वोट से जीत दर्ज की है.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

सैफई में सपा प्रत्याशी 3877 मतों से चल रहे आगे

आजादी के बार पहली बार सैफई में हो रहे पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी रामफल वाल्मीकि 3877 वोट से आगे हैं. मालूम हो कि आरक्षित सीट होने के कारण सैफई में पहली बार अनुसूचित जाति के सदस्य प्रधान होंगे.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

लोनी के नानू ग्राम, मैनपुरी के सराय मुगलपुर और कन्नौज के अतिराजपुर के आये नतीजे

यूपी पंचायत चुनाव में लोनी के नानू ग्राम, मैनपुरी के सराय मुगलपुर और कन्नौज के अतिराजपुर के नतीजे आ गये हैं. गाजियाबाद जिले के लोनी के नानू ग्राम से पूनम, मैनपुरी जिले के सराय मुगलपुर से संगीता शाक्य और कन्नौज के छिबरामऊ विकासखंड के अतिराजपुर में राजीव तिवारी को जीत मिली है. तीनों प्रत्याशियों ने क्रमश: 62, 125 और 185 मतों से जीत हासिल की है.

5:15 PM. 2 May 215:15 PM. 2 May

भाजपा ने लगायी सपा के गढ़ में सेंध, डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र रहे कन्नौज के निगोह खास से जीतीं बीजेपी नेता की पत्नी शिप्रा

समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगायी है. सपा का गढ़ माने जानेवाले व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी का संसदीय क्षेत्र रहे कन्नौज के निगोह खास से प्रधान पद पर भाजपा नेजा विपिन दूबे की पत्नी शिप्रा 30 मतों से विजयी हुई हैं.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कोविड प्रोटोकॉल भूली भीड़

हाथरस के एक काउंटिंग सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल की जमकर उड़ी धज्जियां. कोरोना प्रोटोकॉल भूलकर दीवार फांद दाखिल हुए काउंटिंग एजेंट. लगा रहा मजमा.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

आने लगे हैं नतीजे

जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी रही है, नतीजे भी साफ होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में इटावा के सैफई ग्राम पंचायत परासना के वार्ड नंबर 3 से सुधीर कुमार जीत गए हैं. वहीं, ग्राम प्रधान पद के लिए चित्रकूट के खरसेड़ा ग्राम पंचायत से लवदीप शुक्ला ने जात हासिल की है. बांदा के शेरपुर से योगेन्द्र गिरी जीत गये हैं.(टीवी न्यूज)

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

आने लगे हैं नतीजे

धीरे-धीरे यूपी पंचायत चुनाव के नजीते आने लगे हैं. इटावा के जसवंतनगर ग्राम पंचायत स्थित चांदपुर बीबामऊ से बृजेन्द्र सिंह जीत गये हैं. वहीं, कानपुर देहात के डेरापुर स्थित नन्दपुर ग्राम पंचायत चुनाव में प्रमोद कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की है.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

एटा में मतगणना केंद्र में ही घमासान, समर्थक भिड़े

यूपी पंचायत चुनाव के एटा स्थित शीतलपुर मतगणना सेंटर पर दो प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गये. दरअसल, मतगणना टेबल के पास खड़े होने को लेकर अभिकर्ता वेदप्रकाश और प्रत्याशी निर्मल कुमार के बीच पहले कहासुनी हुई. और देखते ही देखने दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

फिरोजाबाद में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कानपुर में भगदड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले कानपुर में भगदड़ मच गई. दरअसल, मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए सभी की एंटीजन चेक की ज रही थी. इस बीच परिसर में भगदड़ मच गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. (टीवी न्यूज)

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कोरोना प्रोटोकॉल की सरेआम धज्जियां

यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल की सरेआम धज्जियां उड़ रही है. उन्नाव के सफीपुर मतगणना केंद्र के गेट के बाहर एजेंटों की कतार लगी रही. तो वहीं, लोनी में मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अवहेलना की गई. तो वहीं हाथरस में एक मतगणना केन्द्र पर चार कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हडकंप मच गया.(टीवी न्यूज)

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कोरोना प्रोटोकॉल की अवहेलना

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: यूपी पंचायत चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल की सरेआम धज्जियां उड़ रही है. उन्नाव की बात करें तो वहीं कोरोना गाइडलाइन का बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सफीपुर मतगणना केंद्र के गेट के बाहर एजेंटों की कतार दिखी. सबसे बड़ी बात की किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कुछ घंटों बाद साफ होंगी तस्वीरें 

पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है. कुछ घंटों से तस्वीरें साफ होने लगेंगी. रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे. बता दें यूपी पंचायच चुनाव चार चरणोंमें पूरी हुआ है. पहले चरण में जिला पंचायत वार्ड के 779 पद के लिए वोट डाले गये थे.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

प्रयागराज में मतगणना जारी 

यूपी के प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: यूपी पंचायत चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गयी है. पूरे प्रदेश में 826 ब्लॉकों में 824 केंद्रों पर मतगणना हो रही है. कोरोना महामारी को देखते हुए सभी केन्द्रों पर कोरोना प्रोटेकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

फैसले का दिन, आज मतगणना

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: पंचायत चुनाव मतगणना के लिए पूरे प्रदेश में 826 ब्लॉकों बनाए गए हैं. जिसमें 824 मतगणना केंद्र है. बता दें चार चरणों में हुए यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 और जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए वोटिंग हुआ है.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

दो शिक्षक संघों ने किया मतगणना का बहिष्कार

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: पंचायत चुनाव की मतगणना का दो शिक्षक संघों ने बहिष्कार का ऐलान किया है. राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ समर्थित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और उत्‍तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने वोट काउंटिंग का बहिष्कार किया है.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कोरोना के लक्षण वालों को मतगणना स्थल में जाने की नहीं होगी इजाजत

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना में कोरोना के लक्षण वालों को जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी को थर्मल स्कैनिंग कराना अनिवार्य है. विजय जुलूस निकालने पर कानूनी कार्रवाई होगी.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

करीब 13 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज यूपी पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले है. इसी के साथ आज करीब 13 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. आज 75 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,89,830 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

विजय जुलूसों पर पाबंदी

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: यूपी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमितों को संख्या को देखते हुए राज्‍य निर्वाचन आयोग ने किसी भी कीमत पर विजय जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी है. आयोग ने कहा है कि किसी भी प्रत्याशी या समर्थक को विजय जुलूस की निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती के दौरान मेडिकल हेल्थ डेस्क मौजूद रहेंगे. मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी. सैनेटाइजर, साबुन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होगी.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव वालों को ही मिलेगी इंट्री

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: त्रिस्तरीय यूपी पंचायत चुनाव में मतों की गिनती के लिए उन्हीं को एंट्री मिल रही है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों और अभिकर्ताओं को स्‍पष्‍ट हिदायत दे दी थी कि मतगणना केंद्रों में उन्हें ही प्रवेश मिलेगा जिनकी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव होगी.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. 824 मतगणना केंद्रों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा होगा. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की भी 10 कंपनियां मुस्तैदी के साथ तानात रहेंगी. डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने मतगणना के दौरान हर सूचना पर नजर रखे जाने के साथ ही हर जिले में प्रभावी गश्त कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

चार चरण में हुआ था मतदान

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज मतों की गिनती हो रही है. पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे चरण में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुए. चारों चरणों में ग्राम पंचायत प्रधान के 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 और जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए वोट डाले गये हैं. इनमें से कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हो चुका है. बता दें, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से पंचायत चुनाव प्रक्रिया 25 मई तक खत्म करने को कहा था.

2:23 PM. 2 May 212:23 PM. 2 May

फटकार के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना की दी इजाजत

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: आज उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना हो रही है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल (Covid 19 Protocol) का पूरे तरीके से पालन करने के राज्य निर्वाचन आयोग के आश्वासन के बाद ही यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना की इजाजत दी है. वहीं, टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत चुनावों की मतगणना से पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग को जमकर फटकार भी लगाई. एपेक्स कोर्ट ने कहा कि यदि कोरोना संकट को देखते हुए मतगणना को रोक दिया जाता तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ता.

4:00 AM. 2 May 214:00 AM. 2 May

आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

UP Panchayat Chunav 2021 Result LIVE Updates: यूपी पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. 11 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे. वहीं, अंतिम परिणाम आने में 40 से 60 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, शाम 5 बजे के आसपास तस्वीर साफ होने लगेगी की कौन उम्मीदवार बाजी अपने नाम कर रहा है. वहीं, मतों की गिनती के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी बदलती रहेगी.

10:48 PM. 1 May 2110:48 PM. 1 May

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola