UP Breaking News Live: यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार का समय खत्म, 9 अप्रैल को 27 सीटों के लिए वोटिंग
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.
यूपी में अब नहीं होगी कोयले की कोई कमी
UP Electricity News: यूपी में निर्बाध बिजली सप्लाई को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. यूपी को मिलेगा डेढ़ गुना ज्यादा कोयला देने की तैयारी की जा रही है. यूपी के तापीय विद्युत उत्पादन केंद्रों को अब कोयले की कमी नहीं होगी. 8.5 रैक प्रतिदिन के स्थान पर अब 12 रैक कोयले की आपूर्ति की जाएगी. भारत सरकार के निर्देश पर यह कोयला आपूर्ति बढ़ाई जा रही है. यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है. कोयला मंत्रालय और रेल मंत्रालय यूपी को यह अतिरिक्त कोयले की आपूर्ति करेगा.
कल यूूूपी टीईटी 2021 के परिणाम होंगे जारी
यूूूपी टीईटी 2021 की आंसर की अपलोड कर दी गई है. शुक्रवार को परिणामों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा.
यूपी एमएलसी चुनाव के प्रचार का ‘पहिया’ थमा
यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार का समय खत्म हो गया है. 9 अप्रैल को 27 सीटों के लिए वोटिंग होनी है. दो चरणों में 36 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना था. इनमें से 9 पर सीटों पर बीजेपी निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है.
गोरखपुर में एसओजी व स्वाट टीम भंग
Gorakhpur News: गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने गोरखपुर के एसओजी व स्वाट टीम को भंग कर दिया है. अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम रहने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. पशु तस्कर और टप्पेबाज लंबे समय से पुलिस को चुनौती दे रहे थे. इसे रोक पाने में एसओजी व स्वाट टीम की लापरवाही दिख रही थी.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को मिला बड़ा बंगला
Lucknow News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को बड़ा बंगला अलॉट कर दिया गया है. विक्रमादित्य मार्ग 1 नंबर का बंगला डॉ संजय निषाद को दिया गया है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपना बंगला बदलने के लिए कहा था. 11 एनडीएमआर का बंगला पहले उन्हें आवंटित किया गया था. अब उनका पता 11 NDMR से बदलकर 1 विक्रमादित्य मार्ग हो गया है. पार्टी कार्यालय और आवास के हिसाब से यह आवंटन किया गया है. डिप्टी सीएम की श्रेणी का बंगला डॉ. संजय निषाद को आवंटित किया गया है. सपा सरकार में लोहिया ट्रस्ट के लिए यह बंगला बनवाया गया था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बंगला भी इसी लेन में ही है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के बंगले में भी इसी लेन में हैं.
वाराणसी के दो युवकों को नेपाल की सीमा पर हिरासत में लिया गया
गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद से सक्रिय सुरक्षा एजेंसियों ने वाराणसी के दो युवकों को नेपाल की सीमा पर बुधवार की रात हिरासत में लिया है. नेपाल की सीमा से सटे महराजगंज में बुधवार की रात को संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल के दौरान दो वाराणसी के संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए