ePaper

UP News: सपा की चिट्ठी पर शिवपाल यादव का अखिलेश को जवाब, कहा-मैं पहले से ही आजाद था लेकिन अब...

Updated at : 23 Jul 2022 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
UP News:  सपा की चिट्ठी पर शिवपाल यादव का अखिलेश को जवाब, कहा-मैं पहले से ही आजाद था लेकिन अब...

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी किए गए पत्र के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. ओपी राजभर ने रहा कि अच्छा हुआ जो पहले ही तलाक हो गया.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ नोंक झोंक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर को खुली चिट्ठी लिखी है, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है. सपा ने सीधे तौर पर बयान जारी कर शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) से कहा है कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं चले जाइए… इसके बाद शिवापल यादव ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया है.

सपा (Samajwadi Party) की ओर जारी चिट्ठी के बाद शिवपाल यादव ने ट्वीट करके अपनी बात रखी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं वैसे तो सदैव से ही स्वतंत्र था, लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा पत्र जारी कर मुझे औपचारिक स्वतंत्रता देने हेतु सहृदय धन्यवाद. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता अस्वीकार्य है. शिवपाल सिंह यादव का ये ट्वीट सीधे तौर पर अखिलेश यादव को एक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं अब शिवपाल यादव का अगला कदम क्या होगा इसका सबको इंतजार रहेगा.

Also Read: UP News: अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल और राजभर को जवाब, पत्र जारी कर कहा- जहां सम्मान मिल जाए वहां चले जाए

वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी किए गए पत्र के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. ओपी राजभर ने रहा कि अच्छा हुआ जो पहले ही तलाक हो गया. ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चमचों और सलाहकारों से घिरे हुए हैं. सपा की चिट्ठी का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह किसी के गुलाम नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसपी उनका अगला ठिकाना होगा. वह जल्द ही नई रणनीति का ऐलान करेंगे. ओपी राजभर ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही सीएम योगी की तारफ की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola