ePaper
Live Updates

PM Modi Varanasi, LIVE Updates : रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, भारत-जापान के सहयोग की मिसाल

Updated at : 15 Jul 2021 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Varanasi, LIVE Updates : रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, भारत-जापान के सहयोग की मिसाल

Varanasi: Prime Minister Narendra Modi addresses a gathering during his visit to Varanasi, Thursday, July 15, 2021. UP Governor Anandiben Patel and CM Yogi Adityanath are also seen. (PTI Photo)(PTI07_15_2021_000048A)

PM Modi, LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौर पर हैं. वाराणसी में आज पीएम मोदी 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यूपी चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) को देखते हुए पीएम का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे में पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र रुद्राक्ष, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 100 बेड के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग, समेत अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर हर अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:58 PM. 15 Jul 211:58 PM. 15 Jul

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी

अपने वाराणसी दौरे में पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गये है. यहां पीएम मोदी एक रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे. बता दें, 1200 की क्षमता वाला हॉल है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर. इसे भारत-जापान के सहयोग की मिसाल के तौर पर भी देका जा रहा है.

1:58 PM. 15 Jul 211:58 PM. 15 Jul

पीएम मोदी ने सौ बेड वाले मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 100 बेड के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे.(एएनआई)

1:58 PM. 15 Jul 211:58 PM. 15 Jul

सीएम योगी की पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि योगी राज में यूपी का विकास हुआ है. कानून व्यवस्था में सुधार आया है.

1:58 PM. 15 Jul 211:58 PM. 15 Jul

काशी बनता जा रहा पूर्वांचल का मेडिकल हब

पीएम मोदी ने कहा काशी नगरी पूर्वांचल का बड़ा मेडिकल हब बनता जा रहा है. पीएम ने कहा कि जिन बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जाना पड़ता था, उन बीमारियों का इलाज काशी में ही हो जा रहा है.

11:52 AM. 15 Jul 2111:52 AM. 15 Jul

साढ़े पांच सौ ऑक्सिजन प्लांट बनाने का काम भी तेजी से जारी

पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में 4 साल पहले तक जहां यूपी में दर्जनभर मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, उनकी संख्या अब करीब 4 गुना हो गई है. बहुत सारे मेडिकल कॉलेज का निर्माण अलग-अलग चरण में है. साढ़े पांच सौ ऑक्सिजन प्लांट बनाने का काम भी तेजी से जारी है. आज बनारस में ही 14 ऑक्सिजन प्लांट का लोकार्पण किया गया. आगे उन्होंने कहा कि काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है. जिन बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज अब काशी में भी हो रहा है. मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ और सेवाएं जुड़ रही हैं.

11:52 AM. 15 Jul 2111:52 AM. 15 Jul

यूपी देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करने वाला राज्य

यूपी देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है. सबको वैक्सीन और मुफ्त वैक्सीन हमारा उद्देश्‍य है. यूपी के लोगों ने कोरोना को अच्छी तरह संभाला है. चार साल पहले तक यूपी में जहां दर्जन भर मेडिकल कॉलेज होते थे…वहीं अब ये चार गुना हो गये हैं. यहां अब साढ़े पांच सौ ऑक्सीजन बनाने का काम चल रहा है.

11:52 AM. 15 Jul 2111:52 AM. 15 Jul

यूपी की तारीफ 

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के सब लोगन के प्रणाम…काशी में जो भी हो रहा है वो महादेव और यहां की जनता के कारण हो रहा है. काशी कभी रूकती नहीं है और ना थकती है. कोरोना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा प्रदेश….उत्तर प्रदेश जिसकी आबादी कई देशों से ज्यादा है. वहां दूसरी लहर को जैसे संभाला गया वो अभूतपूर्व है.

11:52 AM. 15 Jul 2111:52 AM. 15 Jul

काशी के सब लोगन के प्रणाम…

पीएम मोदी ने काशी को 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि काशी के सब लोगन के प्रणाम…

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

पीएम मोदी ने किया करोड़ो की परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने बीएचयू कार्यक्रम स्थल से करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

पीएम मोदी ने काशी को दी नई पहचान- सीएम योगी

सीएम येगी ने कहा कि पीएम मोदी ने काशी को नई पहचान दी है. उन्होंने कहा कि नई काशी देश-दुनिया के लिए मिसाल.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

बीएचयू पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं. यहीं सीएम योगी ने पीएम मोदी को सम्मानित किया. थोड़ी देर में विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी. इसके बाद वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

कई परियोजनाएं का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी आज अंतरराष्ट्रीय सुविधा एवं सहयोग केंद्र रुद्राक्ष, राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर में 50 शैया वाले महिला चिकित्सालय, बीएचयू में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ थेल्मोलॉजी, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण समेत अन्य कई और परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

वाराणसी में पांच घंटे रुकेंगे पीएम मोदी

अपने वाराणसी दौरे में पीएम मोदी वाराणसी में करीब पांच घंटे का समय बिताएंगे. इस दौरान रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें, रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर को भारत-जापान दोस्ती के प्रतीक के रुप में देखा जा रहा है.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

बीएचयू के लिए पीएम मोदी हुए रवाना

पीएम मोदी एयरपोर्ट से बीएचयू रवाना हो गए हैं.

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष का उद्घाटन करेंगे. भारत और जापान का रिश्ता होगा मजबूत

11:34 AM. 15 Jul 2111:34 AM. 15 Jul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. सीएम योगी ने उनका स्वागत किया है.

10:49 AM. 15 Jul 2110:49 AM. 15 Jul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. अपने दौरे में पीएम मोदी काशी में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भारत-जापान की सैकड़ों साल पुरानी दोस्ती का प्रतीक इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

10:49 AM. 15 Jul 2110:49 AM. 15 Jul

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola