UP MLC Chunav 2022: एमएलसी यशवंत सिंह को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जानें ऐसा क्या कर दिया?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2022 3:58 PM

विज्ञापन

अपने बेटे विक्रांत सिंह (रिंशु) को निर्दल चुनाव लड़ाने व प्रचार-प्रसार करने की शिकायत जिला एवं क्षेत्र से मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. इस संबंध में जारी पत्र में भाजपा की ओर से कहा गया है कि जिला एवं क्षेत्र से मिली नकारात्मक रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान में लेने के बाद यह फैसला किया.

विज्ञापन

Lucknow News: आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी यशवंत सिंह को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है. उनके खिलाफ अपने बेटे विक्रांत सिंह (रिंशु) को निर्दल चुनाव लड़ाने व प्रचार-प्रसार करने की शिकायत जिला एवं क्षेत्र से मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. इस संबंध में जारी पत्र में भाजपा की ओर से कहा गया है कि जिला एवं क्षेत्र से मिली नकारात्मक रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान में लेने के बाद यह फैसला किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के माने जाते हैं करीबी

दरअसल, आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अरुण कुमार यादव के विरुद्ध अपने बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ाना भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह को भारी पड़ गया. संठगन ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. इस लिहाज से पूर्वांचल में भाजपा की ओर से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. एमएलसी यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते रहे हैं.

…तब भाजपा की ओर से की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, एमएलसी चुनाव में भाजपा ने फूलपुर के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया तो यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह उर्फ रिशु ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया था. शुरुआत में लग रहा था कि विक्रांत पर्चा वापस ले लेंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद स्थानीय स्तर से जब शिकायतें भाजपा प्रदेश संगठन को मिली तो यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola