ePaper

UP News: लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे काटी रात, रुकने का नहीं इंतजाम

Updated at : 30 Nov 2022 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे काटी रात, रुकने का नहीं इंतजाम

भारतीय सेना में महिला अग्निवीर पदों पर भर्ती का आज राजधानी लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है. इस बीच भर्ती में शामिल होने आईं महिलाओं के रुकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिसके कारण लड़कियों को खुले आसमान के नीचे रात काटने के लिए मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन

Agniveer Bharti Rally 2022: भारतीय सेना में महिला अग्निवीर पदों पर भर्ती हो रही हैं. इसका आयोजन आज, 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है. इस बीच भर्ती में शामिल होने आईं महिलाओं के रुकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिसके कारण लड़कियों को खुले आसमान के नीचे रात काटने के लिए मजबूर होना पड़ा.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं को मिल रहा मौका

भारतीय सेना ने पुरुष के बाद अब महिला अग्निवीर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर रैली 30 नवंबर यानी आज से आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज में शुरू हो रही है. रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर देगी.

भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण

अग्निवीर योजना की घोषणा के बाद सेना भर्ती मुख्यालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित की जा रही यह पहली महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली है. इस योजना के लिए रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण हुए हैं. चयन के बाद, चयनित उम्मीदवारों को देश भर में सक्रिय ड्यूटी पर तैनात किए जाने से पहले कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरु में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

दलालों और एजेंटों से दूर रहने की सलाह

सेना के अधिकारियों ने उम्मीदवारों को बधाई दी है और उन्हें सलाह दी है कि वे दलालों और एजेंटों से दूर रहें. सेना के अधिकारियों ने रैली की व्यवस्था के लिए निरंतर समर्थन देने के लिए नागरिक प्रशासन की सराहना की है. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. साथ ही रैली शेड्यूल को भी चेक कर सकते हैं.

अग्निवीर भर्ती के लिए क्या है योग्यता

महिला अग्निवीर पदों पर भर्तियां के लिए योग्यता की बात करें तो, आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्र सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. . इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं. साथ ही रैली शेड्यूल को भी चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola