28.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UP Election 2022: दूसरे फेज में 14 फरवरी को मतदान, 2.01 करोड़ से ज्यादा मतदाता, मैदान में 586 कैंडिडेट्स

दूसरे चरण में कुल ‍वोटर्स की संख्या 2.01 करोड़ है. इसमें पुरुष की 1.07 करोड़, महिला की 93 लाख और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,261 है. दूसरे चरण में 9 जिले की 55 सीटों पर वोटिंग होगी. इस फेज में 586 मतदाता मैदान में हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है. इस फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग होगी. इस फेज में कई बड़े चेहरे मैदान में हैं. जिसमें आजम खान का नाम सबसे बड़ा है. दूसरे चरण में कुल ‍वोटर्स की संख्या 2.01 करोड़ है. इसमें पुरुष की 1.07 करोड़, महिला की 93 लाख और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,261 है.

दूसरे चरण के लिए प्रचार का थमा शोर 

14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शनिवार की शाम 6 बजे प्रचार थम गया. प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम दिग्गजों ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया और मतदाताओं से समर्थन मांगा.

यूपी चुनाव का दूसरा चरण – 14 फरवरी

  • 9 जिले- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर

  • 55 सीटें

  • 586 उम्मीदवार

Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव में हार देखकर अखिलेश यादव कर रहे आजम खान को याद- अनुराग ठाकुर
दूसरे चरण की 7 हॉट विधानसभा सीटें

  • नकुड़, देवबंद, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार टांडा, रामुपर, शाहजहांपुर

दूसरे चरण में शामिल वीआईपी चेहरे

  • डॉ. धर्मपाल सैनी (सपा) – नकुड़

  • चंदौसी (बीजेपी) – गुलाबो देवी

  • अब्दुल्लाह आजम खां (सपा) – स्वार टांडा

  • आज़म खां (सपा) – रामपुर

  • हैदर अली खां (अपना दल) – स्वार टांडा

  • सुरेश खन्ना (बीजेपी) – शाहजहांपुर

  • धर्मपाल सिंह (बीजेपी)- आंवला

  • आरके शर्मा (सपा)- बिल्सी

586 उम्मीदवारों में 147 पर केस दर्ज

  • सपा- 35

  • कांग्रेस- 16

  • बसपा- 20

  • बीजेपी- 18

  • रालोद- 1

  • आप- 6

*एडीआर के मुताबिक

दूसरे चरण में यूपी की 55 सीटों पर वोटिंग

बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (सु), बढ़ापुर, धामपुर, नटहौर (सु), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (सु), असमौली, संभल, स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (सु), धनौरा (सु), नवगवान सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (सु), सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (सु), बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुआयां (सु), शाहजहांपुर, ददरौल

दूसरे चरण में किस सीट से कौन प्रत्याशी?

सीट संख्या विधानसभा बीजेपी सपा-रालोद बसपा कांग्रेस
1 बेहट नरेश सैनी उमर अली रईस मलिक पूनम कांबोज
2 नकुड़ मुकेश चौधरी धर्म सिंह सैनी साहिल खान रणधीर सिंह
3 सहारनपुर नगर राजीव गुंबर संजय गर्ग मनीष अरोड़ा सुखविंद्र कौर
4 सहारनपुर देहात जगपाल सिंह आशु मलिक अजब सिंह संदीप कुमार
5 देवबंद बृजेश सिंह कार्तिकेय राणा राजेंद्र सिंह राहत खलील
6 रामपुर मनिहरन (सु) देवेंद्र निम विवेककांत रविंद्र मोल्हू ओमपाल सिंह
7 गंगोह किरत सिंह इंद्रसेन नौमान मसूद अशोक सैनी
17 नजीबाबाद भारतेंद्र सिंह तसलीम अहमद शाहनवाज आलम सलीम अंसारी
18 नगीना (सु) डॉ. यशवंत सिंह मनोज पारस ब्रजपाल सिंह हैनरीता सिंह
19 बढ़ापुर सुशांत सिंह कपिल कुमार गुर्जर मोहम्मद गाजी अहसान अंसारी
20 धामपुर अशोक कुमार राणा नईम उल हसन हाजी कमाल हुसैन अहमद
21 नटहौर (सु) ओम कुमार मुंशीराम प्रिया सिंह मीनाक्षी सिंह
22 बिजनौर सुचि चौधरी डॉ. नीरज चौधरी रुचि वीरा जांच में नामांकन रद्द
23 चांदपुर कमलेश सैनी स्वामी ओमवेश शकील हाशमी उदय त्यागी
24 नूरपुर सीपी सिंह रामअवतार सैनी जियाउददीन अंसारी बालादेवी सैनी
25 कांठ राजेश कुमार सिंह चुन्नू कमाल अख्तर आफाक अली इसरार सैफी
26 ठाकुरद्वारा अजय प्रताप सिंह नवाब जान मुजाहिद अली सलमा आगा
27 मुरादाबाद ग्रामीण केके मिश्रा नासिर कुरैशी अकील चौधरी इकराम कुरैशी
28 मुरादाबाद नगर रितेश गुप्ता हाजी युसूफ अंसारी इरशाद सैफी रिजवान कुरैशी
29 कुंदरकी कमल कुमार प्रजापति जियाउर्रहमान मुहम्मद रिजवान दरख्शां बेगम
30 बिलारी परमेश्वर लाल सैनी मुहम्मद फहीम अनिल चौधरी कल्पना सिंह
31 चंदौसी (सु) गुलाब देवी विमलेश कुमारी रणविजय सिंह मिथिलेश कुमारी
32 असमौली हरेंद्र कुमार पिंकी सिंह रफतुल्ला मरगूब आलम
33 संभल राजेश सिंघल इकबाल महमूद शकील अहमद निदा अहमद
34 स्वार हैदर अली खान मो. अब्दुल्लाह आजम खां शंकर लाल रामरक्षपाल सिंह
35 चमरौआ मोहन कुमार लोधी नसीर अहमद खां अब्दुल मुस्तफा हुसैन अली युसूफ अली
36 बिलासपुर बलदेव सिंह औलख अमरजीत सिंह रामौतार कश्यप संजय कपूर
37 रामपुर आकाश सक्सेना मो. आजम खां सदाकत हुसैन नवाब काजिम अली खान
38 मिलक (सु) राजबाला सिंह विजय सिंह सुरेंद्र सिंह सागर कुमार एकलव्य
39 धनौरा (सु) राजीव तरारा विवेक सिंह हरपाल सिंह समरपाल सिंह
40 नवगवान सादत देवेंद्र नागपाल समरपाल सिंह शादाब खान रेखा रानी
41 अमरोहा राम सिंह सैनी महबूब अली नवेद अयाज सलीम खान
42 हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी मुखिया गुर्जर फिरेराम आसिम साबरी
111 गुन्नौर अजीत कुमार राजू रामखिलाड़ी सिंह फिरोज विजय शर्मा
112 बिसौली (सु) कुशाग्र सागर आशुतोष मौर्य जयपाल सिंह प्रज्ञा यशोदा
113 सहसवान डीके भारद्वाज ब्रजेश यादव मुसर्रत अली बिट्टन राजवीर यादव
114 बिल्सी हरीश शाक्य चंद्र प्रकाश मौर्य ममता शाक्य अंकित चौहान
115 बदायूं महेश चंद्र गुप्ता हाजी रईस अहमद राजेश कुमार सिंह रजनी सिंह
116 शेखुपुर धर्मेंद्र कुमार शाक्य हिमांशु यादव मुस्लिम खां ममता देवी
117 दातागंज राजीव कुमार सिंह अर्जुन सिंह रचित गुप्ता आतिफ खां
118 बहेड़ी छत्रपाल सिंह गंगवार अताउर रहमान आसेराम संतोष भारती
119 मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा सुल्तान बेग भानु प्रताप सिंह मो. इलियास अंसारी
120 भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य शहजिल इस्लाम योगेश पटेल सरदार खां
121 नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य भगवत सरन गंगवार मो यूसुफ खां उषा गंगवार
122 फरीदपुर (सु) डॉ. श्याम बिहारी लाल विजय पाल सिंह शालिनी सिंह विशाल सागर
123 बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा अगम मौर्य आशीष पटेल अलका सिंह
124 बरेली शहर डॉ. अरुण कुमार राजेश अग्रवाल ब्रह्मानंद शर्मा कृष्णकांत शर्मा
125 बरेली कैंट संजीव अग्रवाल सुप्रिया ऐरन अनिल कुमार हाजी इस्लाम बब्बू
126 आंवला धर्मपाल सिंह राधा कृष्ण शर्मा लक्ष्मण प्रसाद लोधी ओमवीर यादव
131 कटरा वीर विक्रम सिंह राजेश यादव राजेश कश्यप मुन्ना सिंह नवादा
132 जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा नीरज मौर्य अनुरुद्ध यादव गुरमीत कौर
133 तिलहर सलोना कुशवाहा रोशन लाल वर्मा फैजान अली खान रजनीश गुप्ता
134 पुआयां (सु) चेतराम उपेंद्र पाल सिंह उदयवीर सिंह अनुज कुमारी
135 शाहजहांपुर सुरेश कुमार खन्ना तनवीर खान सर्वेश मिश्रा धांधू पूनम पांडेय
136 ददरौल मानवेन्द्र सिंह राजेश वर्मा चंद्रकेतु मौर्य तनवीर खान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें