UP Election 2022: यूपी चुनाव में हार देखकर अखिलेश यादव कर रहे आजम खान को याद- अनुराग ठाकुर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2022 4:59 PM
अनुराग ठाकुर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में नाहिद हसन, मुख्तार अंसारी और आजम खान का नाम लेकर अखिलेश यादव को घेरा.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को है. इसको लेकर नेताओं के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और यूपी प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में नाहिद हसन, मुख्तार अंसारी और आजम खान का नाम लेकर अखिलेश यादव को घेरा.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- सपा ने नाहिद हसन, आजम खान और मुख्तार अंसारी जैसे लोगों को टिकट देने में कोताही नहीं बरती. अखिलेश यादव के आजम खान पर दिए बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने तंज कसा. दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था आजम खान के जेल से बाहर आने पर चुनाव दूसरे तरीके से होते हैं. जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा अखिलेश यादव सही कह रहे हैं. अखिलेश यादव को बूथ कैप्चरिंग, वोटर्स को धमकाने, अराजकता, मारपीट करने वाला चाहिए
सही कह रहे हैं अखिलेश यादव जी. हार सामने दिख रही है तो बूथ कैप्चरिंग, मतदान केंद्रों पर झड़प, मतदाताओं को धमकाने, मतदानकर्मियों के साथ मारपीट के लिए आजम खान को बाहर होना चाहिए.
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री
Also Read: Unnao Murder Case: क्या है उन्नाव का मामला? अखिलेश यादव ने दी सफाई तो BJP ने सपा सुप्रीमो को घेरा
बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (सु), बढ़ापुर, धामपुर, नटहौर (सु), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (सु), असमौली, संभल, स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (सु), धनौरा (सु), नवगवान सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (सु), सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (सु), बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुआयां (सु), शाहजहांपुर, ददरौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










