Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में 10 फरवरी से सात मार्च तक एग्जिट पोल पर लगी पाबंदी

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज तल्ख बयानबाजी हो रही है. चुनाव प्रचार में हर पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी आ रहे हैं. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

यूपी में 10 फरवरी से सात मार्च तक एग्जिट पोल पर लगी पाबंदी

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 07 मार्च, 2022 तक चुनाव से सम्बंधित एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माने से या दोनों से दंडित किया जाएगा.

मोदी से बड़ा हिंदू कौन है, इसे लेकर योगी-अखिलेश में कंपटीशन- औवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बड़ा हिंदू कौन है? इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच होड़ चल रही है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था पर घेरा

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद में जनता से संवाद करने पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘जो लोग मुरादाबाद, स्याना में आतंक का पर्याय थे वो पांच सालों तक बिल में छिपे हुए थे लेकिन जैसे ही चुनाव आया वो सभी बाहर आ गए और सोचने लगे की सपा का साथ लेकर अपने मंसूबे फिर से पूरे करेंगे. मगर ये नया यूपी है यहां कानून का ही राज है और रहेगा.’

प्रचार के दौरान भीड़ बढ़ने पर अमित शाह ने किया ऐलान

कोरोना संक्रमण को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने डोर-टू-डोर कैंपेन बंद कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपने 25 मिनट के कार्यक्रम की अवधि भी कम करते हुए इसे महज 5 मिनट कर दिया है. दरअसल, प्रचार के दौरान भीड़ बढ़ने के कारण कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा था.

इटावा में प्रचार करने पहुंचे बीजेपी सुप्रीमो जेपी नड्डा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को इटावा में पार्टी का प्रचार का जिम्मा संभाला. इस बीच उन्होंने प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कहा कि यूपी विधानसभा में जनता पार्टी का इतिहास देखकर अपने मतदान का फैसला करे.

आप सांसद संजय सिंह ने की उम्मीदवारों की घोषणा

आम आदमी पार्टी की ओर शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की. उन्होंने गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपने प्रत्यशी की घोषणा की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola