ePaper

UP Election: चुनाव के बीच एसपी सिंह बघेल का जोश हाई, बोले- मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का टूटेगा भ्रम

Updated at : 20 Feb 2022 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election: चुनाव के बीच एसपी सिंह बघेल का जोश हाई, बोले- मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का टूटेगा भ्रम

करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने कहा कि क्या मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का मिथक टूटेगा, तो उन्होंने कहा कि, 'मिथक निश्चित रूप से टूट जाएगा.

विज्ञापन

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री और करहल से भाजपा उम्मीदवार, एसपी सिंह बघेल ने अपनी जीत के लिए दुर्गा मां के मंदिर जाकर प्रार्थना की है. इसी सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं. जब बघेल से पूछा गया कि क्या मैनपुरी को ‘यादवलैंड’ कहे जाने का मिथक टूटेगा, तो उन्होंने कहा कि, ‘मिथक निश्चित रूप से टूट जाएगा.

राम गोपाल यादव के निशाने पर एस. पी. सिंह बघेल

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि तीसरे चरण के कुछ जिलों में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पा रही है. करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था, इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है. इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं.

करहल विधानसभा सीट का इतिहास

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है, और यही कारण है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इस बार करहल से चुनाव लड़ रहे हैं. साल 1993 के बाद से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ही यहां से चुनाव जीतते आए हैं. बीजेपी ने 2002 में इस सीट पर फतह हासिल की थी. करहल विधानसभा से अखिलेश यादव को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने कुलदीप नारायण को टिकट दिया है. इस बार सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों पर जारी है मतदान

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. मैनपुरी जिले की चार विधानसभा सीटों पर 13.65 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. इसके लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है.

तीसरे चरण के लिए 16 जिलों में मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी यानी आज मतदान हो रहा है. इसके बाद चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होना है. पांचवें चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होना है. छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.

16 जिलों की 59 विधानसभा सीट

राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर, मढ़ौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौथा, ललितपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola