डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा- बीजेपी को UP में 300 से ज्यादा सीटें, सपा को बताया 'समाप्त पार्टी'

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई का विरोध करती है, यह इंगित करती है कि वे भ्रष्टाचार के पक्ष में हैं. समाजवादी पार्टी बन रही है 'समाप्त पार्टी.
UP Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सिराथू (कौशांबी) से आगामी चुनाव लड़कर मुझे खुशी हो रही है. बीजेपी को राज्य में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. इस बीच उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने का कि, कांग्रेस भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई का विरोध करती है, यह इंगित करती है कि वे भ्रष्टाचार के पक्ष में हैं. समाजवादी पार्टी बन रही है ‘समाप्त पार्टी’. दरअसल, सिराथू सीट के जातिगत वोटबैंक पर नजर डालें तो यहां अनुसूचित जाति वर्ग के सबसे अधिक 45 प्रतिशत मतदाता हैं. दूसरे नंबर पर पिछड़े वर्ग के 24 प्रतिशत मतदाता हैं. इसके बाद अन्य मतदाताओं की संख्या करीब 32 प्रतिशत है.
बीजीपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी पूरी रणनीति के साथ किया है. दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को कहीं न कहीं लगने लगा था कि कुछ हद तक ओबीसी वोटबैंक छिटक सकता है. बीजेपी के खिलाफ ओबीसी वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी ने काट निकाल लिया है. बीजेपी के उम्मीदवारों में 44 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं, जबकि 19 अनुसूचित जाति से हैं. दोनों वर्गों को मिलाकर यह आंकड़ा कुल घोषित उम्मीदवारों का 60 प्रतिशत है.
Also Read: UP Election: अखिलेश यादव को मिला आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का निमंत्रण, विधायक नफीस अहमद ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




