ePaper

UP Election 2022: कांग्रेस ने पांचवें चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पंखुड़ी पाठक का भी नाम

Updated at : 11 Feb 2022 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: कांग्रेस ने पांचवें चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पंखुड़ी पाठक का भी नाम

UP Election 2022: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पांचवें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसमें नोएडा से प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का भी नाम शामिल किया गया है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत और चरणजीत सिंह ‘चन्नी’ समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है. राजीव शुक्ला का नाम शामिल नहीं किया गया है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में निर्मल खत्री का भी नाम शामिल

कांग्रेस ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा ‘मोना’, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, निर्मल खत्री और सचिन पायलट का नाम शामिल है.

Also Read: UP Election 2022: कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पंजाब के सीएम का भी नाम
कांग्रेस के पांचवें चरण के स्टार प्रचारकों में साधना भारती का भी नाम

इसके अलावा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन आदित्य, दीपेंदर सिह हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, उदित राज, विभाकर शास्त्री, के एल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेत, बाजीराव खड़े, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, साधना भारती और पंखुड़ी पाठक को स्टार प्रचारक बनाया गया है. सभी प्रचारक कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे.

Also Read: UP Chunav 2022: RPN Singh ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का थामा दामन, एक दिन पहले बने थे स्टार प्रचारक
कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्री यूपी में करेंगे प्रचार

बता दें, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं. यह तीनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे.

चौथे चरण के स्टार प्रचारक

  1. राहुल गांधी

  2. प्रियंका गांधी वाड्रा

  3. अजय कुमार लल्लू

  4. आराधना मिश्रा ‘मोना’

  5. गुलाम नबी आजाद

  6. अशोक गहलोत

  7. चरणजीत सिंह चन्नी

  8. भूपेश बघेल

  9. सलमान खुर्शीद

  10. प्रमोद तिवारी

  11. पीएल पुनिया

  12. राजीव शुक्ला

  13. सचिन पायलट

  14. दीपेंदर सिह हुड्डा

  15. मोहम्मद अजहरुद्दीन

  16. नसीमुद्दीन सिद्दीकी

  17. आचार्य प्रमोद कृष्णम

  18. प्रदीप जैन आदित्य

  19. जफर अली नकवी

  20. केएल शर्मा

  21. हार्दिक पटेल

  22. इमरान प्रतापगढ़ी

  23. वर्षा गायकवाड़

  24. सुप्रिया श्रीनेत

  25. राजेश तिवारी

  26. सत्यनारायण पटेल

  27. तौकीर आलम

  28. प्रदीप नरवाल

  29. उमाशंकर पांडेय

  30. शिव पांडेय

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola