ePaper

UP Chunav 2022: बस्ती की सभी पांच सीटों पर 2017 में बीजेपी ने खिलाया 'कमल', इस बार मिलेगी कड़ी चुनौती?

Updated at : 03 Mar 2022 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बस्ती की सभी पांच सीटों पर 2017 में बीजेपी ने खिलाया 'कमल', इस बार मिलेगी कड़ी चुनौती?

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण में तीन मार्च को बस्ती की पांच सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पिछले चुनाव में यहां की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार उसके सामने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में बस्ती की पांच सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में यहां ‘क्लीन स्वीप’ किया था. इस बार उसके सामने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है.

बस्ती में विधानसभा सीटें

  1. कप्तानगंज

  2. रुधौली

  3. बस्ती सदर

  4. महादेवा (सुरक्षित)

Also Read: Basti Sadar Assembly Chunav: बीजेपी के दयाराम चौधरी ने 2017 में दर्ज की जीत, इस बार फिर खिलाएंगे कमल?
कप्तानगंज विधानसभा सीट

कप्तानगंज विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 6,827 वोटों से हराया था. इससे पहले, 2007 और 2012 में बसपा के राम प्रसाद चौधरी, 2002 में बीजेपी के राम प्रसाद चौधरी, 1993 में सपा और 1996 में बसपा के टिकट पर राम प्रसाद चौधरी विधायक बने. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने चंद्रप्रकाश शुक्ला, सपा ने अतुल चौधरी, बसपा ने जहीर अहमद और कांग्रेस ने अंबिका सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

Also Read: Kaptanganj Assembly Chunav: राम प्रसाद चौधरी लगातार पांच बार बने विधायक, 2017 में बीजेपी ने रोका विजय रथ
कप्तानगंज विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता :3,37,597

  • पुरुष :1,79,398

  • महिला : 1,58,876

रुधौली विधानसभा सीट

रुधौली विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी प्रत्याशी संजय प्रताप जायसवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने बसपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 21 हजार 805 वोटों से हराया था. वह 2012 में भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने संगीता जायसवाल, सपा ने राजेंद्र चौधरी, बसपा ने अशोक मिश्रा और कांग्रेस ने बसंत चौधरी को प्रत्याशी बनाया है.

रुधौली विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 4,29,279

  • पुरुष : 228450

  • महिला : 2,00,792

Also Read: Rudhauli Assembly Chunav: बस्ती की इस सीट पर अब तक ‘संजय’ को ही मिली जीत, 2022 में बदलेगा इतिहास?
बस्ती सदर विधानसभा सीट

बस्ती सदर विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी के दयाराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के महेंद्र नाथ यादव को 42 हजार 594 वोटों से हराया था. यहां से 2012 में बसपा के जीतेंद्र कुमार को जीत मिली थी. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने दयाराम चौधरी, सपा ने महेंद्र यादव, बसपा ने डॉ. आलोक रंजन वर्मा और कांग्रेस ने देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है.

बस्ती सदर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,69,150

  • पुरुष : 1,97,506

  • महिला : 1,71,616

महादेवा विधानसभा सीट

महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के रवि कुमार सोनकर जीते थे. उन्होंने बसपा के दूधराम को 25 हजार 884 वोटों से हराया था. यहां से 2012 में सपा के राम करन आर्या ने जीत दर्ज की थी. इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रवि कुमार सोनकर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने दूधराम, बसपा ने लक्ष्मी चंद खरवार और कांग्रेस ने बृजेश आर्या को प्रत्याशी बनाया है.

Also Read: Mahadeva Assembly Chunav: बस्ती की इस सीट को जिस दल ने जीता, प्रदेश में बनी उसी की सरकार
महादेवा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता: 3,57,130

  • पुरुष: 1,92,249

  • महिला : 1,64,831

हरैया विधानसभा सीट

बस्ती की हरैया विधानसभा सीट से बीजेपी के अजय कुमार विधायक हैं. उन्होंने सपा के राजकिशोर को 30, 106 मतों से हराया था. पिछली बार 2017 में यहां 58.18 प्रतिशत वोट डाला था.यहां 2002 से 2012 तक सपा और बसपा से राजकिशोर सिंह विधायक बने. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने अजय कुमार सिंह, सपा ने त्रयंबक पाठक, बसपा ने राजकिशोर सिंह और सपा ने लाबोली सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

हरैया विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता: 3,39,731

  • पुरुष :1,77,593

  • महिला मतदाता : 1,61,379

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola