ePaper

Kaptanganj Assembly Chunav: राम प्रसाद चौधरी लगातार पांच बार बने विधायक, 2017 में बीजेपी ने रोका विजय रथ

Updated at : 04 Feb 2022 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
Kaptanganj Assembly Chunav: राम प्रसाद चौधरी लगातार पांच बार बने विधायक, 2017 में बीजेपी ने रोका विजय रथ

Kaptanganj Assembly Chunav: बस्ती की कप्तानगंज सीट से राम प्रसाद चौधरी ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की और विधायक बने. उनका विजय रथ 2017 में बीजेपी के चंद्रप्रकाश शुक्ला ने रोका.

विज्ञापन

Basti Kaptanganj Vidhan Sabha Chunav: कप्तानगंज विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आती है. इस सीट से 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश शुक्ला की जीत हुई थी, उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के राम प्रसाद चौधरी को 6,827 वोटों से हराया था. इस सीट पर मतदान तीन मार्च को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

कप्तानगंज सीट का सियासी इतिहास

  • 1985- अंबिका सिंह- कांग्रेस

  • 1989, 1991- कृष्ण किंकर सिंह- निर्दलीय

  • 1993- राम प्रसाद चौधरी- सपा

  • 1996- राम प्रसाद चौधरी- बसपा

  • 2002- राम प्रसाद चौधरी- बीजेपी

  • 2007, 2012- राम प्रसाद चौधरी- बसपा

  • 2017- चंद्रप्रकाश शुक्ला- बीजेपी

Also Read: Harraiya Assembly Chunav: बस्ती की इस सीट पर सपा के राजकिशोर सिंह का रहा दबदबा, 2017 में खिला कमल
कप्तानगंज सीट से मौजूदा विधायक

  • कप्तानगंज सीट से वर्तमान में बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ला विधायक हैं.

  • चंद्रप्रकाश शुक्ला की उम्र 53 वर्ष है.

  • चंद्रप्रकाश शुक्ला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की.

Also Read: Katra Bazar Assembly Chunav: गोंडा की इस सीट पर लगातार दो बार खिला कमल, बावन सिंह लगाएंगे जीत की हैट्रिक?
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- 43 हजार

  • ठाकुर- 20 हजार

  • वैश्य- 09 हजार

  • राजभर- 13 हजार

  • दलित- 70 हजार

  • मुस्लिम- 40 हजार

  • कुर्मी- 69 हजार

कप्तानगंज विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता :3,37,597

  • पुरुष :1,79,398

  • महिला : 1,58,876

कप्तानगंज की जनता के मुद्दे

  • परिवहन साधन का अभाव

  • विकास

  • बेरोजगारी

  • महंगाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola