ePaper

UP Election 2022: अखिलेश यादव करहल से ही चुनावी मैदान में क्यों उतर रहे हैं, क्या मुलायम ने दी सलाह ?

Updated at : 21 Jan 2022 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: अखिलेश यादव करहल से ही चुनावी मैदान में क्यों उतर रहे हैं, क्या मुलायम ने दी सलाह ?

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इस सीट को सपा का अभेद्य किला माना जाता है. यहां सपा ने कुछ मौकों को छोड़कर हमेशा जीत हासिल की है.

विज्ञापन

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. मैनपुरी को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है. वह यहां से लोकसभा सांसद भी हैं. बात अगर करहल सीट की करें तो यह भी सपा का अभेद्य किला है.

अखिलेश यादव आजमगढ़ से इस समय लोकसभा सांसद हैं. उन्होंने आज तक कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है. पहली बार वह इस बार करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: UP Election 2022: सस्पेंस खत्म, मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव को मैनपुरी की करहल सीट से प्रत्याशी बनने की अपील पहले भी की गई थी. करहल सीट सपा का मजबूत किला है. इस सीट पर उसने 2002 के चुनाव को छोड़कर 1993 से लेकर 2017 तक हर बार जीत हासिल की.

Also Read: मुलायम सिंह को घर में बंधक बनाकर रखा गया है, अखिलेश यादव के मौसा ने लगाया गंभीर आरोप

करहल विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या 1.25 लाख के आसपास है. जातीय समीकरणों के लिहाज से भी करहल सीट सपा के लिए मजबूत किला की तरह है. सपा कैंडिडेट ने 2017 के विधानसभा चुनाव में करहल सीट से जीत दर्ज की थी. इस सीट से 1993 से लेकर आज तक सिर्फ एक बार 2002 में सपा को हार का मुंह देखना पड़ा था. सपा के बाबूराम यादव साल 1993 और 1996 में करहल से चुनाव जीते थे. वहीं, 2007 में सपा ने फिर से वापसी की. सोबरन सिंह साइकिल के सिंबल पर विधायक बने.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में होगा. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे. वोट 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को डाले जाएंगे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola