World Post Day 2023: विश्व डाक दिवस पर जानें कहां स्थित है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2023 8:42 AM

विज्ञापन

World Post Day 2023, World's highest post office: भारत में दिवस से अधिक इसे स्प्ताह से के तौर पर मनाया जाता है. आज इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर के बारे में जो भारत में ही स्थित है.

विज्ञापन
  • आज यानी 9 अक्टूबर के दिन विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है

  • हम आपको बताने जा रहे हैं विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर के बारे में

  • जानें सबसे पुराना पोस्टल नंबर के बारे में

World Post Day 2023: विश्व डाक दिवस हर साल इसे 9 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है. उसी तरह से भारत में भी राष्ट्रीय स्तर पर डाक दिवस मनाया जाता है. भारत में दिवस से अधिक इसे स्प्ताह से के तौर पर मनाया जाता है. आज इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर के बारे में जो भारत में ही स्थित है.

Also Read: World Post Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व डाक दिवस, जानें कैसे और कब हुई थी इस दिन की शुरुआत

कहां स्थित है विश्व का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस? हिमाचल प्रदेश में एक गांव है जिसका नाम है हिक्किम जो लाहौल स्पीति जिले में है. इसी जिले में विश्व का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस स्थित है और इसका 172114 पिन कोड है. हिक्किम में रहने वाले ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं. पूरी दुनिया में सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस किसी भी रूप से एक सामान्य पोस्ट ऑफिस जैसा नहीं दिखता. भारी मात्रा में स्नोफॉल के कारण यह स्थान अक्सर पूरी दुनिया से जुदा ही रहता है.

हिमाचल प्रदेश के रामपुर डाक मंडल के तहत देश का पहला लेट्टर बॉक्स स्वरूप का पोस्ट आफिस बना है. साल 1983 से हिक्किम गांव में विश्व का सबसे उंचा पोस्ट ऑफिस चल रहा था, लेकिन अब इसे नए लुक में तैयार करके शुरू कर दिया गया है. जो अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है. हिक्क्मि पोस्ट आफिस से पर्यटक देश-दुनिया में अपने करीबियों को पत्र भेजते है. इसके बनने के बाद से अब स्पिति में पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में हिक्किम का यह पोस्ट आफिस भी शामिल है.

मुन्नार: सबसे पुराना पोस्टल नंबर

केरल में दक्षिण में, एक छोटे मेटल पोस्टबॉक्स ने अपनी सेवा के 100 से ज्यादा साल पूरे कर लिए हैं. इसे डाक संख्या 9 (पीबी नंबर 9) के रूप में जाना जाता है. यह 1920 के दशक के दौरान स्थापित किया गया था जब देश में स्थानीय चाय बागानों की पर्याप्त वृद्धि के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर हंगामा हो रहा था.

जानें भारत में डाक सेवा के बारे में

1 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना. सदस्यता लेने वाला भारत प्रथम एशियाई देश था. भारत में डाक सेवाओं का इतिहास बहुत पुराना है. भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्तूबर, 1854 को लार्ड डलहौजी के काल में हुई. डाकघरों में बुनियादी डाक सेवाओं के अतिरिक्त बैंकिंग, वित्तीय व बीमा सेवाएं भी उपलब्ध हैं. एक तरफ जहां डाक-विभाग सार्वभौमिक सेवा दायित्व के तहत सब्सिडी आधारित विभिन्न डाक सेवाएं देता है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी, जनजातीय व दूरस्थ अंडमान व निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में भी उसी दर पर डाक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

राष्ट्रीय डाक सप्ताह

भारतीय डाक विभाग के अनुसार 9 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है. राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने का उद्देश्य आम जन को भारतीय डाक विभाग के योगदान से अवगत कराना है. सप्ताह के हर दिन अलग-अलग दिवस मनाये जाते हैं. 10 अक्टूबर को सेविंग बैंक दिवस, 11 अक्टूबर को मेल दिवस, 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस, 13 अक्टूबर को व्यापार दिवस तथा 14 अक्टूबर को बीमा दिवस मनाया जाता है. सेविंग दिवस पर ग्राहकों को डाक बचत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है. ग्राहकों को बताया जाता है कि कौन सी बचत योजना लाभदायक है. डाक सप्ताह दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है. डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाता है.

Also Read: World Post Day 2023 पर जानें राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय के बारे में, बिना इंट्री फीस ऐसे करें ट्रैवल

विश्व डाक दिवस का इतिहास

वर्ष 1840 के समय में इंग्लैंड में एक प्रणाली की शुरुआत की गई थी. इस प्रणाली के तहत जो भी डाक पत्र होते थें उन पर भुगतान पहले यानी प्रीपेड करना होता था. इस प्रणाली की शुरुआत सर रॉलैंड हिल द्वारा की गई थी. इस प्रणाली में पत्रों के लिए प्रीपेड भुगातने के साथ घरेलु सेवा के लिए एक श्रेणी निश्चित की गई थी, जिसमें समान भार वाले सभी पत्रों के लिए एक समान दर वसूल किया जाता था. इतना ही नहीं सर रॉलैंड हिल ने ही दुनिया की पहली डाक टिकट भी पेश की थी.

विश्व डाक दिवस महत्व

विश्व डाक दिवस के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं. इस दिवस को मुख्य तौर पर लोगों में डाक सेवाओं की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है. इसके उद्देश्य की बात करें तो इसका मुख्य उद्देश्य देशों के विकास सेवा के आर्थिक और सामाजिक महत्व को आगे बढ़ाना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola