अलीगढ़: नाबालिग के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने किया छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2023 6:45 PM

विज्ञापन

अलीगढ़ में एक महिला अपनी 14 वर्षीय पुत्री को लेकर मंदिर में दर्शन करने गई थी. जहां दूसरे समुदाय के युवक ने लडक़ी को अपने साथ नहर दिखाने के बहाने ले गया और उसके साथ छेड़खानी की.

विज्ञापन

Aligarh : अलीगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ गैर समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी 14 वर्षीय पुत्री को लेकर खैर इलाके में मंदिर में दर्शन करने गई थी. वहीं पर आमिर पुत्र नवाब खान मिला, जो नाबालिग लडक़ी को अपने साथ नहर दिखाने के बहाने ले कर चला गया. नहर के पास नाबालिक लड़की के साथ आमिर ने बदनियति से छेड़खानी की. वही, लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लड़की को बचाया. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना थाना खैर के लोहागढ़ इलाके का है.

नहर के किनारे की छेड़खानी

लड़की की मां ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ लोहागढ़ इलाके में मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी. वहीं पर आमिर पुत्र नवाब खान मेरी पुत्री से मिला जो 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने साथ नहर दिखाने के बहाने लेकर चला गया. नहर के पास बेटी के साथ आमिर ने बद नियति से छेड़खानी की. इस दौरान बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोस के ग्रामीण त्रिलोक कुमार, कौशल कुमार और कृष्ण कुमार मौके पर आ गए, जिन्होंने बेटी को बचाया. वहीं आमिर को पकड़कर थाने ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. महिला ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने बचाया

हिंदू जागरण मंच के त्रिलोक कुमार ने बताया कि नहर के किनारे एक युवक और लड़की मिले थे. जहां युवक लड़की से छेड़खानी कर रहा था. वहीं, युवक को पकड़कर थाने ले गए और लड़की के माता-पिता को भी बुलाया गया. युवक गैर समुदाय का था और लड़की नाबालिक थी. खैर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 7 और 8, इसके साथ ही धारा 354 में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में विधिक कार्यवाही प्रचलित है .

रिपोर्ट- आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola