हर-गौरी कौन हैं? जो योगी आदित्यनाथ की एक आवाज पर दौड़े चले आए, देखें Photos

गोरखपुर में चिड़ियाघर में लोग उस समय भाव विभोर हो उठे, जब योगी आदित्यनाथ की आवाज पर असम से तीन दिन पहले गैंडे (हर-गौरी) अपने बाड़े में काफी दूर से उनके पास तक चले आए.

योगी आदित्यनाथ का पशुओं के प्रति प्रेम जगजाहिर है. शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर से लेकर चिड़ियाघर तक पशुओं के प्रति उनका प्रेमभाव उमड़ता रहा. चिड़ियाघर में लोग उस समय भाव विभोर हो उठे जब सीएम योगी की आवाज पर असम से तीन दिन पहले गैंडे (हर-गौरी) अपने बाड़े में काफी दूर से उनके पास तक चले आए.

योगी आदित्यनाथ ने स्नेहपूर्वक हर-गौरी को केला खिलाया. चिड़ियाघर का भ्रमण कर योगी ने बब्बर शेर, भालू व हिरन आदि को भी देखा.

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन शुक्रवार को शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का भ्रमण किया. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को इस चिड़ियाघर की सौगात 27 मार्च 2021 को योगी के ही हाथों मिली थी. अपने हाथों लोकार्पित प्राणी उद्यान को करीब सालभर बाद देख मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न और रोमांचित नजर आ रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैटरी से संचालित प्राणी उद्यान की गोल्फ कार से प्राणी उद्यान का भ्रमण किया. उनका काफिला पहले स्लाथ बियर के बाड़ा के समक्ष रुका. उसके बाद वे चीतल के बाड़ा में उनका झुंड देख कर रुक गए. यहां उतर कर वे काला हिरण के बाड़ा पर भी उतरे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गैंड़े के बाड़ा पर पहुंचे. उसके निकट उन्होंने पीपल के वृक्ष का पौध लगा उन्होंने रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

उसके बाद योगी आदित्यनाथ तेंदुए के बाड़ा पर गोल्फ कार से उतर गए. यहां उन्होंने तेंदुए नारद को आवाज लगाई. उसके बाड़ा पर कुछ मिनट रुके. उसके बाद बाघ के बाड़ा में अमर को नजर भर कर देखा. उनके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव दिख रहे थे.

पैदल ही योगी आदित्यनाथ शेर के बाड़ा में पटौदी के निकट आए. पटौदी की दहाड़ ने उन्हें रोमांचित किया.

निरीक्षण के दौरान योगी आदित्यनाथ की नजर 6 वर्षीय कार्तिक पाण्डेय उर्फ काशी पर पड़ी। गैंडे के बाड़ा पर जब हर और गौरी को आवाज दे रहे थे, उन्होंने कार्तिक को भी अपने पास बुला लिया. पूछे कि तुम फोटो खिंचाने आए हो? काशी ने कहा कि हां. उन्होंने कार्तिक का नाम, उसकी बहन का नाम और किस कक्षा में पढ़ते हो यह भी पूछा. कार्तिक उनके सवाल का जवाब दे रहा था. वह जब जाने लगे तो उन्होंने कार्तिक को पास बुला कर फोटो खिंचाई और केले दिए. फिर पूछा कि कौन सा जानवर देखा अभी, कार्तिक ने कहा सुअर. बस फिर क्या था योगी आदित्यनाथ समेत सभी हंस पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




