Wrestlers Protest: विनेश फोगाट ने दी चेतावनी, कहा - खाप हमारे लिए जो निर्णय लेंगी उससे देश को होगा नुकसान

Updated at : 20 May 2023 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Wrestlers Protest: विनेश फोगाट ने दी चेतावनी, कहा - खाप हमारे लिए जो निर्णय लेंगी उससे देश को होगा नुकसान

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने चेतावनी दी है कि अगर खाप पंचायते उनके लिए कोई निर्णय करेगी तो इससे देश को नुकसान हो सकता है. शनिवार को विनेश फोगाट ने सरकार को चेतावनी दी है और जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला करने की मांग की है.

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार को चेतावनी दी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ सरकार की निष्क्रियता के कारण खाप पंचायत ऐसा फैसला ले सकती है जो शायद देश के हित में नहीं होगा. पहलवान जंतर मंतर पर लगभग चार सप्ताह से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. बृजभूषण पर नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

विनेश फोगाट ने कही यह बात

पहलवानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए खाप महापंचायत के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है. एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा कि खाप पंचायत के फैसले से देश को किसानों के आंदोलन की तरह ही नुकसान हो सकता है, जो लगभग 13 महीने तक चला था. विनेश ने जंतर मंतर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘हमारे बुजुर्ग (रविवार को) जो फैसला लेते हैं, वह बड़ा हो सकता है. ऐसा हो सकता है कि वह देश के हित में नहीं हो. इससे देश को नुकसान पहुंच सकता है.’

Also Read: Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा- जायज मांगें पूरी हों, निष्पक्ष जांच हो
सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि यह एक आसान लड़ाई नहीं है और पहलवान भी अभ्यास और प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे हैं. उन्हें काफी कुछ गंवाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमने भी बहुत कुछ सहा है. जो मसला एक मिनट में हल हो सकता था, उसमें एक महीना लग गया. किसान आंदोलन 13 महीने चला और निश्चित रूप से देश को चोट पहुंचाई, इसलिए अगर एक और आंदोलन (ऐसा) हुआ तो निश्चित रूप से देश को नुकसान होगा.’

जागरुकता पैदा करेंगे प्रदर्शन कर रहे पहलवान

आंदोलन स्थल पर सप्ताहांत होने के बाद भी भीड़ कम दिखी. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि पहलवानों की दुर्दशा के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए वे 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल-लाइट मार्च करेंगे. बजरंग ने कहा,‘हम 23 मई को शाम चार बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे.’ विनेश ने कहा, ‘हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च हर जगह न्याय के लिए अपना संदेश लेकर जाएंगे.’

आईपीएल के दौरान प्रदर्शन कर सकते हैं पहलवान

यह पूछने पर कि क्या पहलवानों ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम नहीं जा कर एक मौका गंवा दिया, जहां महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच हो रहा है. विनेश ने कहा, ‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ (जागरूकता फैलाने को लेकर) कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. हम जंतर मंतर पर अपने विरोध में इतने व्यस्त हैं कि हमें पता नहीं है कि दूसरे खेलों में क्या चल रहा है. हम अन्य खेलों से पूरी तरह से अलग हो गये हैं. लगभग आधे घंटे पहले हमें पता चला कि यहां एक आईपीएल मैच चल रहा है. निश्चित रूप से हम उस दिशा में सोच सकते हैं.’

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola