Wrestlers Protest: खाप पंचायत का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- '9 जून तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करो, नहीं तो...'

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला किया. किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 9 जून तक बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी नहीं होती है तो देशव्यापी प्रदर्शन किया जायेगा.
Wrestlers Protest Khap Panchayat: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहलवानों के समर्थन में हुई खाप पंचायत में बड़ा फैसला लिया गया. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘9 जून तक कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए या फिर दिल्ली में तेज विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें.’
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए खाप पंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर 9 जून तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो देशव्यापी प्रदर्शन किया जायेगा. खाप पंचायत के सदस्य 9 जून को प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ जंतर-मंतर जायेंगे. टिकैत ने कहा, ‘हमने निर्णय लिया है कि सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और उन्हें (बृजभूषण शरण सिंह) गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अन्यथा, हम पहलवानों के साथ 9 जून को दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे.’
"If we aren't allowed to sit at Jantar Mantar on June 9 then there will be an announcement of Andolan," announces Khap leaders after meeting in support of wrestlers
Central govt has time till June 9. We will not compromise on anything less than the arrest of Brij Bhushan Sharan… pic.twitter.com/sR9jS4bjmg
— ANI (@ANI) June 2, 2023
आपको बता दें कि 30 मई को जब पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार गए थे तब वहां पहुंचे किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को ऐसा करने से रोका था. उन्होंने पहलवानों को समझाया कि वे ऐसा नहीं करें. उनके समर्थन में फैसला लेने के लिए खाप पंचायत की बैठक बुलाई जाएगी. नरेश टिकैत के आह्वान के बाद शुक्रवार को खाप पंचायत की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद थे.
कपिल देव की अगुवाई में 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने पहलवानों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है. कई खिलाड़ियों ने पहलवानों के समर्थन में साझा बयान जारी किया है. पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा कि उम्मीद है पहलवानों की मांगे जल्द सुनी जायेंगी. पहलवान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. पहलवानों के साथ जो हुआ वह दुखद है.
गौरतलब है कि कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पहलवानों का आरोप है कि उन्होंने एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने 7 महिला पहलवानों की शिकायत पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ करने जैसे मामलों में गंभीर धाराओं के तहत दो FIR दर्ज की थीं. पीड़ित सात महिला पहलवानों में से एक ने अपनी शिकायत में कहा है कि बृजभूषण सिंह ने एक प्रमुख चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद महंगा सप्लीमेंट्स खरीदने का झांसा दिया था.
Also Read: गोल्ड मेडलिस्ट महिला पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- कई बार हुआ उत्पीड़न
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




