ePaper

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में भिड़ंत, SC में सुनवाई आज, जानें 10 अहम बातें

Updated at : 04 May 2023 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस में भिड़ंत, SC में सुनवाई आज, जानें 10 अहम बातें

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर हमला किया जब वे दिन में बारिश के बाद प्रदर्शन स्थल पर सोने के लिए फोल्डिंग बेड लाने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बुधवार (03 मई) देर रात शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. पहलवानों का दावा है कि पुलिस ने उन पर तब हमला किया जब वे फोल्डिंग बेड को धरना स्थल पर लाना चाहते थे. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस बड़ी घटना से जुड़ी 10 अहम बातें.

इस बड़ी घटना के 10 अहम बातें इस प्रकार हैं:

  1. दो गंभीर चोटों के साथ कई पहलवानों के सिर पर चोट लगी. एक पहलवान बेहोश हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

  2. पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए. जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो मामूली कहासुनी हो गई जिसके बाद आप नेता और दो अन्य को हिरासत में लिया गया.

  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में पहलवानों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है.

  4. ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट ने कहा है कि उनके छोटे भाई दुष्यंत फोगट का सिर ‘फूट गया’ था. वहीं, पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा, ‘एक शराबी पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगट को गाली दी और हमारे साथ हाथापाई की.’

  5. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट रो पड़ीं और कहा कि वे अपराधी नहीं हैं जिनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाए. समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से फोगट ने रोते हुए कहा, ‘अगर आप हमें मारना चाहते हैं, तो हमें मार दें.’

  6. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा, ‘मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह मेरे द्वारा जीते गए सभी पदक वापस ले लें.’

  7. झड़प के बाद धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है, मीडियाकर्मियों को प्रदर्शनकारी पहलवानों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है.

  8. देर रात प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और वसंत विहार थाने ले जाया गया.

  9. भारत के शीर्ष पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 6 बार के सांसद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है.

  10. सुप्रीम कोर्ट आज बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

Also Read: Wrestler Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प, महिला रेसलरों के साथ मारपीट, सिर फूटा

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola