Wrestlers Protest: WFI अध्यक्ष बृजभूषण ने संकेत दिए कि जब तक लड़ने की ताकत है हार नहीं मानेंगे, देखें वीडियो

Brij Bhushan Sharan: पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को संकेत दिए कि वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
Wrestlers vs WFI Cheif : शीर्ष भारतीय पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोंपों पर भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने पूरी लड़ाई के संकेत दिए हैं. वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे और अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. एक वीडियो संदेश में बीजेपी सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र किए बिना संकेत दिया कि जब तक उनके पास लड़ने की ताकत है तब तक वह हार नहीं मानेंगे.
बृजभूषण ने वीडियो में कहा, ‘दोस्तों, जिस दिन मैं अपने जीवन पर विचार करूंगा कि मैंने क्या पाया या क्या खोया, जिस दिन मुझे लगेगा कि मुझमें लड़ने की ताकत नहीं है, जिस दिन मैं खुद को असहाय महसूस करूंगा, मैं उस तरह का जीवन नहीं जीना चाहूंगा. ऐसा जीवन जीने की बजाय, मैं चाहता हूं कि मौत मुझे गले लगाए.’ बता दें कि विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित स्टार पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं.
VIDEO | WFI President Brij Bhushan Sharan Singh reacts to the sexual harassment charges against him. pic.twitter.com/HOdwVCWCIa
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2023
बृजभूषण शरण सिंह पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए सरकार ने एक निरीक्षण समिति का गठन किया था. इसके बाद पहलवानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था. इसके तीन महीने बाद भी जांच समिति की रिपोर्ट नहीं सामने आई और पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है.
Also Read: Wrestlers Protest Live: पहलवानों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बृजभूषण के खिलाफ धरने का छठा दिन
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर महिला पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने की मांग कर रहीं सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट पहलवानों के आरोपों को ‘गंभीर’ बताते हुए कहा था कि इस पर विचार करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




