Wrestler Protest: हाथ में तिरंगा थामे सड़क पर गिरीं फोगाट बहनें, देखें हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :28 May 2023 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Wrestler Protest: हाथ में तिरंगा थामे सड़क पर गिरीं फोगाट बहनें, देखें हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें

New Delhi: Security personnel detain wrestlers Vinesh Phogat and Sangeeta Phogat during wrestlers' protest march towards new Parliament building, in New Delhi, Sunday, May 28, 2023. (PTI Photo)(PTI05_28_2023_000160B)

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए हिरासत में ले लिया. इस दौरान सोशल मीडिया में कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं.

विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तार की मांग को लेकर आंदोलन कर र रहे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों और पुलिस के बीच रविवार को हिंसक झड़प हुई. आंदोलन कर रहे पहलवानों ने नये संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट ने बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच हिंसक झड़क शुरू हो गयी. हालांकि पुलिस ने पहलवानों को नये संसद भवन की ओर बढ़ने नहीं दिया.

सड़क पर गिरीं फोगाट बहनें, गिरासत में ली गयीं

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए हिरासत में ले लिया. इस दौरान सोशल मीडिया में कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिसमें दोनों बहनों को हाथ में तिरंगा थामें सड़क पर गिरीं दिख रही हैं. जंतर-मंतर पर अफरातफरी के बीच पहलवानों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की. विनेश ने हिरासत में लिए जाने के प्रयास के दौरान कड़ा प्रतिरोध किया और संगीता उनसे लिपट कर सड़क पर लेट गई. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कई अन्य पहलवानों और उनके समर्थकों के साथ घसीटते हुए बसों में बैठा दिया.

undefined

क्या खत्म हो गया जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद जंतर-मंतर पर पहलवानों के अन्य सामान के साथ चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत को हटा दिया. जिसके बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस अब पहलवानों को दोबारा धरना स्थल पर आने की स्वीकृति नहीं देगी लेकिन इस संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Also Read: बाबा रामदेव ने बढ़ाई बृजभूषण शरण सिंह की टेंशन, कहा- जेल में डाल देना चाहिए

अज्ञात स्थल पर पहलवानों को ले जाया गया

पुलिस पहलवानों को जबरदस्ती बसों में बैठाकर अज्ञात स्थल पर ले गयी है. पुलिस ने पहलवानों को चेताया था कि वे संसद की तरफ नहीं जाएं लेकिन वे आगे बढ़े जिसके बाद झड़प हुई.

पहलवानों ने महिला सम्मान महापंचायत का किया था आह्वान

गौरतलब है कि पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने रविवार को ‘महिला सम्मान महापंचायत’ करने का आह्वान किया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी थी.

undefined

क्या है मामला

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता विनेश सहित आंदोलनकारी पहलवान 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था. बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola