बेंगलुरु में रॉयल एनफील्ड पर लैपटॉप से काम करती दिखी महिला, देखें PHOTO

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 24 Oct 2023 6:55 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु में एक महिला बाइक पर पीछे बैठी महिला को लैपटॉप पर काम करते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु सबसे व्यस्ततम शहरों में से एक है. कार्यस्थलों और खासकर प्राइवेट कॉरपोरेट्स के मामले में बेंगलुरु भारत के अन्य शहरों से अलग नहीं है. लोगों पर काम का दबाव इतना अधिक है कि कर्मचारियों को ऑफिस और घर पर काम करते तो देखा ही जाता है, कार, बस और मेट्रो ट्रेनों में भी लोग ऑफिस जाते या ऑफिस से घर वापस लौटते समय सफर में भी काम करते दिखाई दे जाते हैं. लेकिन, आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु की भारी ट्रैफिक में भी एक महिला को रॉयल एनफील्ड पर लैपटॉप से काम करते हुए दिखाई दे रही है.

undefined

मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु में एक महिला बाइक पर पीछे बैठी महिला को लैपटॉप पर काम करते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बाइक सवार के साथ उसी सड़क पर जा रहे किसी व्यक्ति ने मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को लैपटॉप से काम करते हुए का फुटेज ले लिया.

undefined

वीडियो में एक महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी दिख रही है. अपनी पीठ पर एक बैकपैक के साथ उसने लैपटॉप को बाइक की सीट पर अपने और पुरुष राइडर के बीच रखा हुआ है. अपने काम में तल्लीन होकर महिला राइडर को स्क्रीन दिखाने के लिए लैपटॉप को ऊपर उठाती है और राइडर उस पर एक नजर डालता है. उसे अपने आसपास का बिल्कुल भी एहसास नहीं है और वह बस अपना काम निपटाने में लगी हुई है.

undefined

वीडियो मूल रूप से रेडिट पर पोस्ट किया गया था. इसके बाद इसे कई बार देखा गया और कई लोगों ने इस पर टिप्पणी भी की. वीडियो पर टिप्पणी करने वालों में से अधिकांश आश्चर्यचकित नहीं दिखे. सही मायने में वे महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे.

Also Read: हाईवे से कितनी दूरी पर मकान बनाने से आपकी फैमिली रहेगी सेफ, जानें रोड निर्माण के जरूरी नियम
undefined

इस साल मई में, कर्नाटक की राजधानी की एक ऐसी ही तस्वीर में कोरमंगला-अगारा-आउटर रिंग रोड पर एक रैपिडो बाइक पर पीछे बैठी महिला अपने लैपटॉप पर काम करती हुई दिखाई दे रही थी. तस्वीर को एक ट्विटर यूजर्स द्वारा शेयर किया गया था, जिसने इसे “पीक बेंगलुरु मोमेंट” के रूप में पोस्ट किया था.

Also Read: 7th pay commission: डीए के पैसे से इस दिवाली में Tata Nexon घर ला सकते हैं सरकारी कर्मचारी, होगा फायदा
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola