पश्चिमी सिंहभूम : सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को दी दैनिक जरूरत की सामग्री

नक्सल प्रभावित सारंडा के थोलकोबाद में सीआरपीएफ डी 26 बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया.
नक्सल प्रभावित सारंडा के थोलकोबाद में सीआरपीएफ डी 26 बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. थोलकोबाद, दुमानदिरी, बलिहातु, राटामाटी, टोयबो, नुरदा व गुंडीजोड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइकिल, सोलर लालटेन, मच्छरदानी, टीन शीट व युवाओं के बीच फुटबॉल, वॉलीबाल व क्रिकेट की सामग्री दी. मौके पर सहायक कमांडेंट एमके चौरसिया, छोटानागरा सब-इंस्पेक्टर अनिकेत कुमार, पंचायत जनप्रतिनिधि, ग्राममुंडा, जवान व ग्रामीण मौजूद थे.
Also Read: चक्रधरपुर : एक ही रात में तीन बाइकों की चोरी, दो बरामद, छेड़खानी के आरोप में एक वृद्ध गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




