Bengal Chunav 2021 Update : अब भाजपा के परिवर्तन रथ पर बम से हमला, 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021Update : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक रूप से आज का दिन अहम है. बताया जा रहा है कि आज लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो जाएगा. वहीं फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास की पार्टी भी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह भी आज तय हो सकता है. इधर, लालू यादव की पार्टी राजद और अखिलेश यादव की पार्टी सपा भी ममता बनर्जी के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर सकती है. बता दें कि इन दोनों दलों ने टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन सीटों को लेकर फंसे पेंच की वजस से अब ये पार्टियां अलग होने पर विचार कर रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े पलपल की अपडेट के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए…
भाजपा के परिवर्तन रथ पर बम से हमला
भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ पर बम से हमले की खबर है. इसमें पार्टी के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मिनाखां थाना क्षेत्र के मालंचा में भाजपा के परिवर्तन रथ पर हमला कर दिया. दो टैबलो पर बम गिराये गये.
दबाव डालकर बयान ले रही कोलकाता पुलिस
कोलकाता पुलिस पर कुछ लोगों के खिलाफ बयान के लिए लिए लोगों को मजबूर किया जा रहा है. ये आरोप लगाया है वामदलों ने. वामपंथी छात्र व 10 युवा संगठनों के अलावा कांग्रेस के छात्र परिषद और युवा कांग्रेस के संयुक्त नबान्न अभियान के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के बाद मोईदुल इस्लाम मिद्दा की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.
अभिषेक ने 250 सीटों की भविष्यवाणी की
स्लोगन जारी होने के बात युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर अटैक किया है. अभिषेक ने कहा कि दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और उत्तर चारों ओर से बंगाल की जनता ममता दीदी को चाह रही है. इस बार बीजेपी को बंगाल से जाना होगा. वहीं अभिषेक ने 250 सीटों की भविष्यवाणी की.
तृणमूल की होगी वापसी
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि उनका यह नारा सीधे तौर पर मतदाताओं को सत्तारूढ़ दल की ओर आकर्षित करेगा और राज्य में एक बार फिर ममता बनर्जी सत्ता में वापसी करेंगी. कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, डेरेक ओ ब्रायन, शुखेंदु शेखर राय, डॉ काकोली घोष दस्तीदार और सुब्रत मुखर्जी समेत तृणमूल के अन्य नेता शामिल थे.
अभियान शुरु
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में स्लोगन जारी करते ही अभियान शुरु कर दिया है. सभी टीएमसी नेता सोशल मीडिया पर बंगाल बेटी का हैशटैग चला रहे हैं.
सर्वे में बीजेपी पीछे
बता दें कि एबीपी आनंदा और सीएनएक्स की सर्वे रिपोर्ट में ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है. वहीं बंगाल में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बन रही है. तृणमूल को सर्वे में 151 सीटें मिल रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए