West Bengal News: हावड़ा में भीड़ ने पशु तस्कर को पीटा, वाहन में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन
West Bengal News: हावड़ा में भीड़ ने पशु तस्कर को पीटा, वाहन में लगायी आग

पशु तस्कर को पिटने की खबर जब पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. एक चश्मदीद के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कुछ पशु तस्करों को अपने वैगन में एक बैल ले जाते हुए देखा. फिर लोगों ने तस्कर को रोक कर उसकी पिटाई कर दी, बाद में वैगन में आग लगा दी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक संदिग्ध पशु तस्कर भीड़ के गुस्से का शिकार हुआ. लोगों ने तस्कर को पहले जमकर पीटा, उसके बाद खबर है वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया.

एक तस्कर गिरफ्तार

पशु तस्कर को पिटने की खबर जब पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. एक चश्मदीद के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कुछ पशु तस्करों को अपने वैगन में एक बैल ले जाते हुए देखा. फिर लोगों ने तस्कर को रोक कर उसकी पिटाई कर दी, बाद में वैगन में आग लगा दी. लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि बाकी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में पशु तस्कर को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला, एक पशु तस्कर गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस कर रही मामले की जांच

पशु तस्करों के साथ मारपीट मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस गिरफ्तार पशु तस्कर से पूछताछ भी कर ही है. हावड़ा में शांति बनाये रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है. हालांकि अब भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

Also Read: पश्चिम बंगाल के वकील ने सुशील मोदी को दी थी जान से मारने की धमकी, जानें क्या थी पत्र भेजने की वजह

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola