West Bengal Breaking News : मृत के बदले जिंदा बहन का दे दिया डेथ सर्टिफिकेट, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

चोरी के 15 सेलफोन के साथ दो गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाने की पुलिस ने चोरी के 15 मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके नाम राजेश राय व बब्लू चौधरी बताये गये हैं. दोनों आरोपी लोगों के मोबाइल छीन कर भाग जाते थे. बर्दवान जिला अदालत में आरोपियों को पेश कर रिमांड में भेज दिया गया. बर्दवान बाबूर बाग समेत शहर के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन छिनताई में आरोपी लिप्त रहे हैं.

ऐप के जरिये धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाने की पुलिस ने शनिवार को कालना गेट के पास से एप के जरिये धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम सोमेन साम बताया गया है. बर्दवान जिला अदालत में पेश करने पर आरोपी को रिमांड में भेज दिया गया.

मृत के बदले जिंदा बहन का दे दिया डेथ सर्टिफिकेट, मचा हड़कंप

पूर्व बर्दवान के कालना महकमा एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक महिला के मृत्यु-प्रमाण पत्र को लेकर समस्या पैदा हो गयी. डेथ सर्टिफिकेट में जिस महिला को मृत बताया गया है, वो अभी जीवित है. बताया गया है कि हुगली के धनियाखाली थाना क्षेत्र के समशपुर-दो ग्राम पंचायत के पूरब बाणपुर गांव की रुनु माझी अगस्त में अपनी बहन के घर शांतिपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में घूमने आयी थी. बहन के घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा. बहन अल्पना सरदार ने उन्हें तुरंत कालना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. अस्पताल में दस्तावेज जमा करते समय अल्पना सरदार ने दीदी की जगह अपने दस्तावेज जमा कर दिये थे. 12 अगस्त को रुनु माझी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. रुनु माझी के करीबी रिश्तेदार शव को हुगली ले गये और 13 अगस्त को अपने स्थानीय श्मशान में दाह-संस्कार भी कर दिया.

फंड नहीं मिलने के कारण रूकी हैं रेलवे की परियोजनाएं

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिख कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में जमीन नहीं मिलने की वजह से कई रेलवे परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं. केंद्रीय रेल मंत्री के पत्र के बारे में राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि सभी मामलों में जमीन की समस्या के कारण परियोजना नहीं अटकी है. कई मामलों में, केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में फंड मुहैया नहीं कराया जा रहा है, जिसकी वजह से योजनाएं अटकी पड़ी हैं.

राज्य की नई शिक्षा नीति का गजट नोटिफिकेशन हुआ जारी

राज्य की नई शिक्षा नीति के बारे में गजट अधिसूचना प्रकाशित की गई है. शनिवार सुबह स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर प्रदेश की नई शिक्षा नीति की जानकारी अपलोड कर दी गई है.178 पेज की गाइडलाइन प्रकाशित की गई है. यह शिक्षा नीति 2035 तक शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से बनाई गई है. जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कुछ प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है. गौरतलब है कि शिक्षाविदों की बनी कमेटी में सभी प्रस्तावों पर चर्चा के बाद राज्य की नई शिक्षा नीति तैयार की जाती है.

शिक्षा मंत्री को राज्यपाल ने दी चुनौती : आधी रात का करें इंतजार, देखें क्या होता है

शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु की चेतावनी के एक दिन के भीतर ही राज्यपाल ने जवाबी चुनौती दी है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैंने जो किया उस पर मुझे गर्व है. आधी रात का करें इंतजार देखें क्या होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola