Live Updates
West Bengal Breaking News Live : हावड़ा में रूपनारायण नदी में पलटी नाव ,पांच लोग लापता
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन
West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
विज्ञापन
हावड़ा में रूपनारायण नदी में पलटी नाव ,पांच लोग लापता
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रूपनारायण नदी में एक नाव पलटने के बाद पांच लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोगों का एक समूह पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गया था. जब समूह बृहस्पतिवार की रात वापस लौट रहा था तो बीच नदी में उनकी नाव पलट गई. पुलिस ने बताया कि लोगों की चीखें सुनने के बाद बाद अन्य नाव धटनास्थल पर पहुंचीं और जितने संभव हो सके उतने लोगों को बचाया.
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें