Live Updates

West Bengal Breaking News : पहाड़ी विकास के लिए जीटीए को 75 करोड़ और देने का ममता बनर्जी का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

ममता ने कहा: उनके साथ खड़ी है पार्टी, बीजेपी ने की गलती

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है. महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी गई, यह अस्वीकार्य है. भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है. सुप्रीमो ममता बनर्जी का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ”जिस तरह से महुआ को अपना बचाव करने का मौका दिए बिना ही निष्कासित कर दिया गया, उससे साफ है कि बीजेपी राजनीतिक तौर पर नहीं लड़ सकती.

कांकसा: मनरेगा की सूची में शामिल करोड़पति तृणमूल नेता को अभिषेक बनर्जी ने भेजा सौ दिन का बकाया

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के मलानदिघी निवासी, विशाल दो मंजिला मकान में रहने वाले, करोड़पति तृणमूल कांग्रेस के नेता सुकुमार साहा को अनुदान का नगद रुपया तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भेजा है. उक्त अनुदान के रुपये कांकसा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष तथा पंचायत समिति सभापति भवानी प्रसाद भट्टाचार्य ने सुपुर्द किया है. इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस के जिला नेता देवेश चक्रवर्ती समेत अन्य विरोधी दल के नेताओं ने निंदा की है.

पहाड़ी विकास के लिए जीटीए को 75 करोड़ और देने का ममता बनर्जी का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कार्शियांग में घोषणा की पहाड़ी विकास के लिए जीटीए को 75 करोड़ रुपये और दिये जायेंगे.पहाड़ों में निवेश के लिए 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया गया है.

उत्तर बंगाल के जिलों में होगा 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश : ममता बनर्जी

उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में राज्य सहित देश के अन्य राज्यों के उद्योगपतियों ने 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. जानकारी के अनुसार, उत्तर बंगाल में कूचबिहार से लेकर मालदा तक हर जिले में उद्योग विकसित किये जायेंगे.

शिक्षक भर्ती मामले में अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज,

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले से तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) असहज हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को कहा कि न्यायमूर्ति अमृता सिंह की एकल पीठ और न्यायमूर्ति सौमेन सेन की खंडपीठ के आदेशों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है. लेकिन ईडी को कानून के मुताबिक काम करना होगा. कानून के बाहर कुछ भी नहीं किया जा सकता है. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की खंडपीठ ने शुक्रवार को अभिषेक की याचिका खारिज कर दिया.

नौ से 23 दिसंबर तक बंद रहेगी गैंजेज जूट मिल की सैकिंग यूनिट

हुगली जिले की गैंजेज जूट मिल के मैन्युफैक्चरिंग विभाग की सैकिंग यूनिट नौ दिसंबर से 23 दिसंबर तक बंद रहेगी. इस आशय का नोटिस प्रबंधन की ओर से जारी कर दिया गया है. उक्त अवधि को ‘नो वर्क,नो पे’ के रूप में माना जायेगा. कहा जा रहा है कि यूनिट के श्रमिकों को एसटीएल और ग्रेच्युटी की पात्रता के लिए उपरोक्त उल्लिखित अवधि पर विचार किया सकता है. साथ ही जो एफएनई 15-12-2023 और 31-12-2023 में काम करेंगे या वैधानिक अवकाश पर होंगे, उन्हें केवल तीन हजार रुपये की अग्रिम राशि दी जायेगी. यानी 1500 रुपये प्रति पखवाड़ा. इस राशि को किस्तों में वसूल किया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola