West Bengal Breaking News : नव्येंदु नस्कर को हटाने की मांग को लेकर साल्टलेक में भाजपा का प्रदर्शन
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़बेता थाना के नेड़ोकोपा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने उसका शव फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बापन मंडल (29)है. परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.
नव्येंदु नस्कर को हटाने की मांग को लेकर साल्टलेक में भाजपा का प्रदर्शन
पंचायत चुनाव में बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय खड़े हुए नव्येंदु नस्कर को जिला अध्यक्ष बना दिया गया. उन्हें जिला अध्यक्ष बनाये जाने से मथुरापुर के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक नाराज हैं. नव्येंदु नस्कर को हटाने की मांग को लेकर साल्टलेक में बीजेपी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. पंचायत चुनाव में मथुरापुर के नव्येंदु नस्कर बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय खड़े हुए थे.
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 62 अभ्यार्थियों को नहीं मिली नौकरी
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 62 अभ्यार्थियों को नौकरी नहीं दी गई है. नौकरी चाहने वालों ने इस शिकायत के साथ कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. उनके मुताबिक चार माह पहले हाईकोर्ट ने नौकरी देने का आदेश दिया था. लेकिन कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद भी प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की है. मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना है.
वुडबर्न में भर्ती होने वाले मरीजों को मिलेगी कैशलेस की सुविधा
राज्य के एक मात्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एसएसकेएम (पीजी) में वीवीआइपी लोगों की चिकित्सा के लिए वुडबर्न ब्लॉक है. परिसेवा के नजरिये से यह दूसरे किसी निजी अस्पताल को मात दे सकता है. राज्य के सांसद, विधायक, मंत्री और खुद मुख्यमंत्री, समय-समय पर यहां इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में यह वुडबर्न ब्लॉक अब कैशलेस होने जा रहा है. यानी अब वुडबर्न ब्लॉक में भर्ती होने वाले लोगों को कैशलेस की सुविधाएं मिलेंगी. लेकिन हर व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता. केवल पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य योजना के दायरे में आने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को ही इसका लाभ मिलेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को घर भेजने की तैयारी शुरू
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को घर भेजने की तैयारी शुरू हो गयी है. आज अस्पताल की एक टीम बुद्धदेव बाबू के घर गयी. मेडिकल टीम ने घर में जाकर घर की व्यवस्था की जांच की. करीब ढाई दिनों से बुद्धाबाबू को एंटीबायोटिक दवा नहीं दी जा रही है. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हैं.
आज झाड़ग्राम जायेंगी सीएम
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को झाड़ग्राम जिले में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी. वह मंगलवार को ही झाड़ग्राम जायेंगी. राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार को झाड़ग्राम में नल से पेयजल पहुंचाने सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी. वह एक समारोह में भी भाग लेंगी, जिसमें विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का अनावरण किया जायेगा. मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की सोमवार को समीक्षा की. मुख्यमंत्री बुधवार शाम को कोलकाता लौटेंगी.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए