West Bengal Breaking News : शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में पहली जमानत
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में पहली जमानत
शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में पहली जमानत हुई है. कलकत्ता हाइकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य की पत्नी शतरूपा भट्टाचार्य की जमानत याचिका को किया मंजूर.
दुर्गापुर में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग पर भाजपा सांसद ने रेल मंत्री को किया आवेदन
आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है. इसके मद्देनजर पटना से हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. ट्रेन शुरू होने के पहले सफल ट्रायल भी किया जा चुका है. पूर्व रेलवे में पहली बार शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन का दुर्गापुर में ठहराव ना होने के कारण दुर्गापुर के लोगों में मायूसी है. दुर्गापुर में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर बांकुड़ा के भाजपा सांसद सौमित्र खां ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपते हुए दुर्गापुर में बंदे भारत के ठहराव की मांग की है.
अपर प्राइमरी टेट पास अभ्यार्थियों का भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन
उच्च प्राथमिक नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने तत्काल भर्ती की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि 9 साल से नियुक्ति नहीं हुई है. सुबोध मल्लिक से निकली यह रैली धर्मतल्ला पहुंच चुकी है. पुलिस की ओर से उन्हें लगातार हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
केंद्र के खिलाफ राज्यभर में तृणमूल कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
केंद्र सरकार पर राज्य को उसके अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को राज्यभर में धरना-प्रदर्शन किया गया. ब्लॉक स्तर पर हुए प्रदर्शन में राज्य के मंत्री से लेकर तृणमूल के नेता मौजूद रहे. तृणमूल नेताओं ने केंद्र के खिलाफ आवाज बुलंद किया. पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने हक के पैसे को दिल्ली से वापस लेने के लिए आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया. अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 21 जुलाई की सभा के मंच से धरना कार्यक्रम की घोषणा की थी. पहले भाजपा नेताओं की घेराबंदी का कार्यक्रम था.
अभिषेक बनर्जी ने अमेरिका से फिर ईडी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल के तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने अमेरिका से फिर ईडी पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि ईडी लाभार्थियों को खुश करने के लिए नियमित रूप से मीडिया में मनगढ़ंत कहानियां फैलाती हैं. तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अमेरिका से इसी भाषा में ट्वीट कर जांच एजेंसी ईडी पर हमला बोला. शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक के बचाव मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को कहा था, जांच धारणाओं पर आधारित नहीं हो सकती. इसके बाद तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव का यह बयान अहम माना जा रहा है.
नगरपालिका कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान पर विचार करने का हाईकोर्ट का निर्देश
कलकता हाईकोर्ट ने नगरपालिका कर्मचारियों के बकाया का भुगतान करने पर विचार करने का हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है. हाईकोर्ट का कहना है कि जो लोग लंबे समय से नगर पालिका को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उन्हें उनके उचित अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है. कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य ने प्रमुख सचिव (नगरपालिका मामले) से कहा कि वे नियमितीकरण और पेंशन की मांग कर रहे हुगली जिले के चुंचुड़ा नगर पालिका के 28 नगरपालिका कर्मचारियों के बकाया वेतन और अन्य लाभों के निपटान पर विचार करने का आदेश दिया है. इससे पहले जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने नवद्वीप नगर पालिका के 7 कर्मचारियों द्वारा लाए गए मामले में भी यही आदेश दिया था. इससे पहले जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने नबद्वीप नगर पालिका के 7 कर्मचारियों द्वारा लाए गए मामले में भी यही आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा कि वंचित कर्मचारियों के बारे में तुरंत फैसला लिया जाये.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए