West Bengal Breaking News : अभी दोष मढ़ने का समय नहीं, लोगों तक राहत पहुंचाना जरूरी : अधीर रंजन चौधरी
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार की जितनी भी निंदा की जाए कम है – आरती कुजूर
पश्चिम बंगाल राज्य में महिलाओं पर हुए अत्याचार की जितनी भी निंदा की जाए उतना ही कम है ऐसा ही कहना है झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर का. शुक्रवार को बांकुड़ा शहर के एक सभागृह में आयोजित सम्मेलन के दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर का कहना है कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा के निर्देश पर प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिलों में 2 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जहां संगठन को देखना है कि क्या-क्या काम हो रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुद महिला है लेकिन उनके दिल में ममता नहीं है.
रिपोर्ट : प्रणव बैरागी (बांकुड़ा)
अभी दोष मढ़ने का समय नहीं, लोगों तक राहत पहुंचाना जरूरी : अधीर
इस समय पश्चिम बंगाल और सिक्किम एक बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों को पत्र लिखकर उनसे किसी को दोष न देने और लोगों की मदद करने के लिए कहा है. प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में, अधीर रंजन ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जोर दिया. खासकर पूर्व और पश्चिम बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम सहित सात जिलों में, जहां हालात अधिक खराब थे. कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने लिखा कि यह समय एक दूसरे के कंधों पर दोष मढ़ने का नहीं, बल्कि बाढ़ के कारणों पर निर्णय लेने का है.
राज्यपाल अब अंतरिम कुलपति की नहीं कर सकते नियुक्ति
राज्यपाल अब अंतरिम कुलपति की नियुक्ति नहीं कर सकते है सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त की पीठ ने यह बात कही. शीर्ष अदालत की पीठ ने यह भी कहा कि हाल ही में राज्यपाल द्वारा अंतरिम कुलपतियों के रूप में नियुक्त किए गए लोगों को कोई विशेषाधिकार नहीं मिलेगा. वे विश्वविद्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकते है. इसके अलावा जजों ने यह भी कहा कि अस्थायी कुलपति की नियुक्ति को लेकर राज्य की आपत्तियों के बारे में अगली सुनवाई में कोर्ट को बताया जाए. इसके अलावा सर्च कमेटी में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को रखने की राज्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
विरल प्रजाति का पक्षी बरामद
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के कंचन नगर में शुक्रवार को राजू भौमिक नामक व्यक्ति के घर पर भटक कर पहुंचा विरल प्रजाति का पांडुबी पक्षी बरामद किया गया है. उक्त पक्षी को बर्दवान की एक संस्था को सुपुर्द कर दिया गया. संस्था के लोगों ने पक्षी के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उसे उपयुक्त स्थान पर छोड़ दिया. संस्था के लोगों ने बताया कि यह लुप्तप्राय विरल प्रजाति का पक्षी है. मुख्य रूप से जलाशय में जहां जलकुंभी होते हैं वहां यह पक्षी पाया जाता है.
कामदुनी कांड में कलकता हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषियों को फांसी की जगह उम्रकैद..
पश्चिम बंगाल में कामदुनी सामूहिक बलात्कार और हत्या को 10 साल हो गए हैं. इस बार कामदुनी मामले का फैसला हाई कोर्ट ने सुनाया है. दोषी अंसार अली मुल्ला को फांसी की जगह उम्रकैद की सजा सुनाई गई. दोषी सैफुल अली मोल्ला को भी फांसी की जगह उम्रकैद की सजा सुनाई गई. आरोपी अमीन अली को मौत की सजा से बरी कर दिया गया. इम्मानुल हक को आजीवन कारावास के बदले रिहा कर दिया गया. भोलानाथ नस्कर को आजीवन कारावास के बदले रिहा कर दिया गया.अमीनुर इस्लाम को भी आजीवन कारावास के बजाय रिहा कर दिया गया.
राज्यपाल का इंतजार, धरना मंच से राजभवन को संदेश
अभिषेक बनर्जी सुबह करीब 11:30 बजे मंच पर आ गये थे. राजभवन के उत्तरी गेट के पास पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं. धरना मंच से राजभवन को संदेश दिया गया है कि जब तक राज्यपाल नहीं आते है तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए