ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : अभिषेक बनर्जी के राजभवन अभियान के दिन खाद्य मंत्री के घर पर ईडी

Updated at : 05 Oct 2023 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : 
अभिषेक बनर्जी के राजभवन अभियान के दिन खाद्य मंत्री के घर पर ईडी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:36 PM. 5 Oct 231:36 PM. 5 Oct

नबान्न में 13वीं मंजिल की बालकनी में घूमते रामभक्त हनुमान

नबान्न में एक हनुमान ने अचानक प्रवेश कर गया. ‘राम भक्त’ गुरुवार सुबह अचानक नबान्न की 13वीं मंजिल की बालकनी से अंदर घुस आया है.

1:36 PM. 5 Oct 231:36 PM. 5 Oct

शनिवार से बदल सकता है मौसम का मिजाज

उत्तर बंगाल के कई इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. ऐसे में अलीपुर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बुधवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई. गुरुवार को उत्तर बंगाल के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है. कूचबिहार, अलीपुरद्वार व जलपाईगुड़ी में बारिश 30 सेंटीमीटर को पार कर सकती है. अन्य जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. साथ ही बताया गया है कि दक्षिण बंगाल के कोलकाता सहित आसपास के जिलों में भी बारिश जारी रहेगी. कभी हल्की, तो कभी मूसलधार बारिश हो सकती है. गुरुवार को दक्षिण व उत्तर 24 परगना, नदिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार की शाम से बारिश कुछ कम हो सकती है. शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है. अगले दो दिन और बारिश की संभावना जतायी गयी है.

11:59 AM. 5 Oct 2311:59 AM. 5 Oct

मोहन भागवत के प्रवास के दौरान केशव भवन के सामने तृणमूल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के महानगर के प्रवास के दौरान मंगलवार की देर रात केशव भवन के सामने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार मध्य रात्रि के समय करीब 25-30 तृणमूल कांग्रेस समर्थक बाइक के वहां से पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. उस समय श्री भागवत केशव भवन में थे. इस संबंध मं आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख (दक्षिण बंगाल) विप्लव राय ने बताया कि श्री भागवत को जेड प्लस सुरक्षा मिली है और उसके बावजूद यहां कैसे विरोध प्रदर्शन किया गया.

11:59 AM. 5 Oct 2311:59 AM. 5 Oct

तृणमूल का राजभवन अभियान आज, केरल गये राज्यपाल

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को राजभवन अभियान का आह्वान किया है. मंगलवार देर रात तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राजभवन घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी. अभिषेक ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री तृणमूल प्रतिनिधिदल से नहीं मिलने के लिए पिछले दरवाजे से निकल गये थे. राज्यपाल केंद्र के प्रतिनिधि हैं. राज्यपाल के साथ मुलाकात कर बंगाल के वंचित लोगों की बात उनसे कहेंगे. 50 लाख पत्र लेकर वे लोग आये थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे ग्रहण नहीं किया. अब ये पत्र वे राज्यपाल को सौंपेंगे.

10:58 AM. 5 Oct 2310:58 AM. 5 Oct

अभिषेक बनर्जी के राजभवन अभियान के दिन खाद्य मंत्री के घर पर ईडी

अभिषेक बनर्जी के राजभवन अभियान के दिन खाद्य मंत्री के घर पर ईडी रथिन घोष के माइकलनगर स्थित घर पर ईडी के अधिकारी पुर भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच चल रही है इससे पहले जांच में रथिन घोष का नाम बार-बार सामने आया था रथिन घोष के घर के अलावा ईडी एक दर्जन अन्य पतों पर भी छापेमारी कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola