Live Updates

West Bengal Breaking News : कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभांरभ

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

हालीशहर : दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

उत्तर 24 परगना के हालीशहर पांचमाथा फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुए हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम दिवाकर सरकार (26) है. वह हालीशहर के दीघी पाड़ इलाके का निवासी था. वह बाइक से जा रहा था, तेज रफ्तार में बाइक एक डंपर गाड़ी से टक्कर लगने से युवक की मौत हो गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची जेटिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभांरभ

पश्चिम बंगाल में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) के 29वें संस्करण का शुभारंभ हुआ. इसका कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व अभिनेता सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली ने किया.

राज्य सरकार पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को देगी 300 एकड़ जमीन

बंगाल की औद्योगिक छवि को पूरी दुनिया को दिखाने के लिए कुछ दिन पहले कॉन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए पहल की थी. इस बार राज्य सरकार पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को 300 एकड़ जमीन देगी. मालूम हो कि यह जमीन पश्चिम मेदिनीपुर जिले में औद्योगिक विकास के लिए दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक विधानसभा में राज्य कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया.

नहीं रहे पूर्व मंत्री नारायण विश्वास

राज्य के पूर्व मंत्री व दक्षिण दिनाजपुर के माकपा के जिला सचिव नाराण विश्वास का मंगलवार सुबह एसएसकेएम अस्पताल में निधन हो गया. वह 69 साल के थे. वाम जमाने में वह 10 साल तक मंत्री थे. साथ ही दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद के सभाधिपति, जिला प्राथमिक विद्यालय संसद के चेयरमैन, गंगारामपुर पंचायत समिति के सभापति सहित कई पद संभाल चुके थे. पिछले कई दिनों ने यकृत में समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था. माकपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसकेएम में ही उनका नेत्रदान किया जायेगा. उनका पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में लाया गया, जहां पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर दक्षिण दिनाजपुर ले जाया गया. बुधवार को मालदा मेडिकल कॉलेज में उनका देहदान किया जायेगा.

नियामानुसार ही होगी शिक्षकों की नियुक्ति, अपने पसंद के अनुसार नहीं मिल सकता है स्कूल

पश्चिम बंगाल में प्राइमरी स्कूलों में हेडमास्टरों की नियुक्ति से जुड़े मामले की सुनवाई कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High court) के जस्टिस मंथा के बेंच में हुई. वहां सुनवाई के दौरान जज ने राज्य और जिला प्राइमरी स्कूल मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (डीपीएससी) से पूछा कि कुछ जिलों में प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग को लेकर काउंसिलिंग क्यों नहीं होती ? इस संबंध में राज्य के पास कोई नीति नहीं है. जज ने कहा, ”क्या आप तेल मालिश करने वालों को अपनी पसंद के स्कूल में पोस्टिंग देते हैं ? इसके बाद वादी घर के पास पोस्टिंग की मांग कर सकता है लेकिन क्या ऐसा संभव है ? आपको किसी विशेष नियम के अनुसार काम करना होगा ? कहां है वह नियम ? जज के सवाल का डीपीएससी कोई जवाब नहीं दे सका.

गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल जमानत की सुनवाई फिर टली

गौ तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की जमानत सुनवाई फिर टल गई है. सशर्त जमानत के मामले की अर्जी पर अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी. इनामुल हक, जिन्हें सीबीआई इस मामले का मास्टरमाइंड बताती है पहले ही जमानत मिल चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola