West Bengal Breaking News : मुर्शिदाबाद पुलिस पर लॉकअप में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का लगा आरोप
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर झाड़ग्राम जायेंगी सीएम
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को झाड़ग्राम दौरे पर जा रही हैं और सीएम वहां अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में कई सीटों पर कब्जा किया था, हालांकि विधानसभा चुनाव व उसके बाद पंचायत चुनाव में यहां के लोगों ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को वोट दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासियों के वोट सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाये हैं.
झाड़ग्राम : ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, दो की मौत
झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर जीतूशोल गांव के निकट सड़क के किनारे खडे़ एक ट्रक के पीछे एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों के नाम सुब्रत हाल्दार (20) व निमाई सरकार (21) थे. दोनों झाड़ग्राम शहर के राज काॅलेज काॅलोनी इलाके के निवासी थे. दोनों लोधाशुली इलाके में आयोजित एक मेले में आये थे. मेला देखने के बाद वे लोधाशुली से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे. मोटरसाइकिल की गति अत्यधिक होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया. मोटरसाइकिल ने सड़क के किनारे खडे़ ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. हादसे में दोनों छिटककर बुरी तरह से जख्मी हो गये. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बीरभूम में फिल्मी अंदाज में गोली फायरिंग कर बीड़ी व्यवसाई से लाखों की लूट
बीरभूम जिले के चंद्रपुर और राज नगर के मध्य शनिवार दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने टोटो रोक गोली फायरिंग कर चाकू से बीड़ी व्यवसाई और टोटो चालक को घायल कर करीब एक लाख से ज्यादा रुपए लूट कर फरार हो गए. घटना के प्रकाश में आने के बाद घायल बीड़ी व्यवसाई और टोटो चालक को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुर थाना पुलिस समेत बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत दे मामले की तहकीकात में जुट गए है.
मुर्शिदाबाद पुलिस पर लॉकअप में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का लगा आरोप
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लॉकअप में कैदी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. कैदी की मौत को लेकर मुर्शिदाबाद का नवग्राम में हंगामा मच गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लॉकअप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. वहीं नवग्राम के ओसी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया.
पानागढ़ औद्योगिक अंचल के पास एडीडीए बनायेगी बस स्टैंड भवन
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाईपास स्थित पानागढ़ औद्योगिक अंचल के पास आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीडीए) दोनों तरफ बस स्टैंड भवन बनाएगी . इस बावत टेंडर हो गया है. इसे लेकर पानागढ़ बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार रतन अग्रवाल और अध्यक्ष नरेश भगत ने खुशी जताई है. रतन अग्रवाल ने बताया की हमलोग खुश है की पानागढ़ बाईपास में बस यात्री आश्रय और शौचालय ब्लॉक का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा.
बेहला में छात्र की मौत के बाद बनाया गया ड्रॉप गेट, पुलिस भी मौजूद
बेहला में छात्र की मौत के बाद पुलिस काफी अर्लट हो गई है. बेहला चौराहे के पास पुलिस बल को तैनात किया गया है. सिग्नल की लाल बत्ती दिखने के बाद वाहनों की आवाजाही और सड़क पार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए