West Bengal Breaking News : बांग्लादेश की सीमा के पास 8.5 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
बीरभूम के दो शिक्षक पायेंगे शिक्षारत्न सम्मान
बीरभूम जिले के दो शिक्षकों को इस वर्ष शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से शिक्षारत्न पुरस्कार से नवाजा जायेगा. उनके नाम सुजाता साहा व मोहम्मद नजरुल इस्लाम बताये गये हैं. जिला प्रशासन के करीबी सूत्रों की मानें, तो इन दोनों शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर शिक्षारत्न सम्मान से विभूषित किया जायेगा. बताया गया है कि सुजाता साहा जिले के सिउड़ी स्थित कड़िंघा हाइ स्कूल की शिक्षक प्रभारी हैं. उनकी पहचान लेखिका व समाजसेवी के रूप में भी है. वहीं, जिले के ही मित्रो कोना हाइ स्कूल के प्रधान शिक्षक मोहम्मद नजरुल इस्लाम को भी शिक्षारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.
सिउड़ी : दो ट्रकों में टक्कर से एक की मौत, दो जख्मी
बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोड़ के पास रविवार शाम तेज गति से आ रहे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे ट्रक के चालक व खलासी बुरी तरह घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. क्षतिग्रस्त ट्रकों को पुलिस जब्त कर थाने ले गयी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों को देना आखिर क्यों किया गया बंद कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य से मांगा हलफनामा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित मामला दायर किया है. उनके मुताबिक राज्य सरकार ने बंगाल के लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं से वंचित करने के लिए ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ (सीएससी) को बंद कर दिया है. करीब 40,000 सीएससी सेंटर बंद हो गए हैं. इसके जगह नबन्ना ने ‘बांग्ला सहायता केंद्र’ नामक एक प्रणाली शुरू की है. इस मामले की सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने सवाल किया है कि राज्य के लोगों के लिए केंद्रीय योजना क्यों रोक दी गई है. हाईकोर्ट ने राज्य से इस मामले में हलफनामा मांगा है .
विधानसभा में राज्यपाल के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी तृणमूल
सत्ताधारी पार्टी तृणमूल विधानसभा में राज्यपाल के खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है. ब्रत्य बसु ने कहा कि मामला सोच के स्तर पर है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री झाड़ग्राम विश्वविद्यालय में एक रजिस्ट्रार को भेजना चाहती थी. उन्होंने इस पर एक सर्कुलर भी जारी किया है. राज्य के निर्वाचित मुख्यमंत्री की बात नहीं मानते हैं राज्यपाल. उन्होंने मुख्यमंत्री का अपमान किया है. ब्रत्य ने कहा कि राज्यपाल के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा चल रही है. उसके बाद निर्णय लिया जायेगा.
बांग्लादेश की सीमा के पास 8.5 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक घर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 8.5 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं जिनका वजन 14.296 किलोग्राम है. बीएसएफ ने बताया कि इस मामले में घर के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
राज्यपाल शिक्षा व्यवस्था को कर रहे हैं बर्बाद : ब्रात्या
कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन ने एक के बाद एक आदेश जारी किये हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा सबसे पहले गवर्नर पर हमला बोला. उनका कहना है कि राज्यपाल शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं .
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए